राची, झारखण्ड | सितम्बर | 30, 2025 :: सीजीएचएस डिस्पेंसरी में सैकड़ों महिलाओं की जांच और इलाज़, दुर्गा पूजा पंडालों में स्वास्थ्य शिविर भारत सरकार के “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान को झारखंड की महिलाओं का उत्साहपूर्ण सहयोग मिल रहा है। इस अभियान के अंतर्गत केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) के विभिन्न औषधालयों में महिलाओं […]
लाइफस्टाइल
सीएचसी ओरमांझी इको-फ्रेंडली सीएचसी श्रेणी में सम्मानित : स्वास्थ्य मंत्री ने कहा : गांव-गांव पहुंचेगी स्ट्रेचर सुविधा
राची, झारखण्ड | जुलाई | 28, 2025 :: राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने आज स्पष्ट शब्दों में कहा कि “जब तक झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को जनता के अनुकूल और सशक्त नहीं बना देता, तब तक मैं चैन से बैठने वाला नहीं हूं।” उन्होंने यह बात कायाकल्प, एनक्वास, लक्ष्य और मुस्कान जैसे […]
क्रोनिक माइलॉयड ल्यूकेमिया से ग्रस्त कृति को चाहिए जीवन का दूसरा मौका, उपयुक्त स्टेम सेल दाता की है सख्त ज़रूरत
राची, झारखण्ड | जुलाई | 22, 2025 :: हज़ारीबाग की 27 वर्षीय कृति सिंह इस समय जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रही है। महज़ 13 वर्ष की उम्र में क्रोनिक माइलॉयड ल्यूकेमिया (एक प्रकार का रक्त कैंसर) से ग्रस्त कृति ने बीते वर्षों में दवाओं के सहारे सामान्य जीवन जीने की हरसंभव कोशिश […]
योग विशेषज्ञा डा० अर्चना कुमारी ‘झारखंड राज्य योग लवर्स पुरस्कार 2025’ से सम्मानित
राची, झारखण्ड | जुलाई | 21, 2025 :: 20 जुलाई 2025 को श्रीमती कुसुम कमानी ऑडिटोरियम, बिष्टुपुर, जमशेदपुर में सरकार योग अकादमी द्वारा राची की योग विशेषज्ञा डा० अर्चना कुमारी को योग के क्षेत्र में समर्पण और अमूल्य योगदान के सम्मान में ‘झारखंड राज्य योग लवर्स पुरस्कार 2025’ प्रदान किया गया। ज्ञात हो कि डॉ […]
रांची के योग विशेषज्ञ जगदीश सिंह, ‘झारखंड राज्य योग लवर्स पुरस्कार 2025’ से सम्मानित
राची, झारखण्ड | जुलाई | 20, 2025 :: 20 जुलाई 2025 को श्रीमती कुसुम कमानी ऑडिटोरियम, बिष्टुपुर, जमशेदपुर में सरकार योग अकादमी द्वारा योग विशेषज्ञ जगदीश सिंह को योग के क्षेत्र में समर्पण और अमूल्य योगदान के सम्मान में ‘झारखंड राज्य योग लवर्स पुरस्कार 2025’ प्रदान किया गया। ज्ञात हो कि जगदीश सिंह योग के […]
कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स में “स्वच्छता ऑन कैनवस” चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
राची, झारखण्ड | जून | 25, 2025 :: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रांची द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत दिनांक 25 जून को कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स में “स्वच्छता ऑन कैनवस” चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कलाकृति स्कूल मे अध्यनरत लगभग 55 विभिन्न स्कूलों के 100 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिनमें रांची के […]
मोक्ष मंत्रा योग केंद्र में मना योग दिवस : प्रतिभागियो को मिले सर्टिफिकेट
राची, झारखण्ड | जून | 22, 2025 :: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2025 के अवसर पर आज 22/6/2025 को मोक्ष मंत्रा योग केंद्र, पिस्का मोड, रांची में योग दिवस मनाया गया जिसमें योग, आरोग्य हवन, तथा मानसिक रोग और एक्यूप्रेशर तथा दिन चर्या को कैसे ठीक रखें इस पर चर्चा हुआ, योग दिवस के […]
योग केवल कसरत नहीं, जीवन को बदलने वाली भारतीय विद्या है : डॉ इरफान अंसारी ,स्वास्थ्य मंत्री
राची, झारखण्ड | जून | 21, 2025 :: स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन का सपना है कि झारखंड एक स्वस्थ राज्य बने, और स्वास्थ्य विभाग इस दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि “योग न केवल हमें ऊर्जावान बनाता है, बल्कि जीवन में अनुशासन, शांति […]
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर कॉमन योगा प्रोटोकॉल का अभ्यास
राची, झारखण्ड | जून | 20, 2025 :: अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर सामान्य अभ्यासक्रम ( कॉमन योगा प्रोटोकॉल ) का अभ्यास आयुष निदेशालय, राज्य योग केंद्र, राची के द्वारा राज्य योग केन्द्र, राची मे आयोजित किया गया। इस अवसर पर सीमा कुमारी उदयपुरी ( आयुष निदेशक ), डॉ कृष्ण कुमार ( उप […]
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आईसीएआई, रांची शाखा द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन
राची, झारखण्ड | जून | 20, 2025 :: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI), रांची शाखा द्वारा विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “संतुलित जीवन के लिए योग” को ध्यान में रखते हुए, शाखा ने योग के महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत एक लेखन प्रतियोगिता से हुई, जिसका विषय था “संतुलित जीवन के लिए योग”, जिसमें सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और योग के लाभों पर अपने विचारों को अभिव्यक्त किया। इसके अतिरिक्त, एक स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसका विषय था “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग”। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने रचनात्मकता के साथ अपने संदेश प्रस्तुत किए, जो कि योग के सार्वभौमिक महत्व को दर्शाते हैं। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा योग प्रशिक्षण शिविर, जिसका संचालन श्रीमती शिल्पा जैन, संस्थापक – स्वर्णीय योग, द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम की विधियों का प्रशिक्षण दिया और जीवन में योग को अपनाने के लाभों पर प्रकाश डाला। यह सत्र विशेष रूप से तनाव प्रबंधन, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य संतुलन पर केंद्रित रहा। शाखा अध्यक्ष सीए अभिषेक केडिया ने कहा, “योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक जीवनशैली है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से हम समाज में जागरूकता लाने का प्रयास कर रहे हैं।रांची शाखा ICAI का यह आयोजन न केवल पेशेवरों को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रयास था, बल्कि समाज को “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” के वैश्विक संदेश से भी जोड़ने का माध्यम बना।” इन कार्यक्रमों में रांची शाखा के सचिव सीए भुवनेश ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य सीए हरेन्दर भारती, सीए दिलीप कुमार और काफी संख्या में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ सीए विधार्थियों ने भाग लिया।










