Breaking News Latest News कैंपस ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस  की पूर्व संध्या पर कॉमन योगा प्रोटोकॉल  का अभ्यास

राची, झारखण्ड  | जून |  20, 2025 ::

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर सामान्य अभ्यासक्रम ( कॉमन योगा प्रोटोकॉल ) का अभ्यास आयुष निदेशालय, राज्य योग केंद्र, राची के द्वारा राज्य योग केन्द्र, राची मे आयोजित किया गया।

इस अवसर पर सीमा कुमारी उदयपुरी (  आयुष निदेशक ), डॉ कृष्ण कुमार ( उप निदेशक, आयुर्वेद ) डॉ॰ अशोक पासवान (उप- निदेशक

होम्योपैथ ), डॉ नुजहत सुल्ताना ( उपनिदेशक युनानी ), डॉ साकेत कुमार  ( जिला आयुष पदाधिकारी ),

डॉ॰ फजुलुस शमी ( चिकित्सा पदाधिकारी ), डॉ॰ उमेश चन्द्र भास्कर ( प्रभारी पदाधिकारी ),

एवं गणमान्य पदाधिकारियों, कर्मचारियों, योग अभ्यासियों एवं अन्य लोगों ने अभ्यास किया।

डॉ अर्चना कुमारी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जारी किए गए योगा प्रोटोकोल के अनुसार अभ्यास कराया।

जिसमे सूक्ष्म व्यायाम, खड़े होकर करने वाले आसन, बैठ कर करने वाले आसन, पेट के बल लेट कर करने वाले आसन, पीठ के बल लेट कर करने वाले आसन कराए गए ।

प्राणायाम में नाड़ी शोधन, कपालभाति, शीतली एवं भ्रामरी का अभ्यास कराया गया ।

उसके बाद शवासन और अंत में ध्यान का अभ्यास कराया गया।

आज का कार्यक्रम राज्य योग केंद्र की योग प्रशिक्षिका डॉ अर्चना कुमारी द्वारा संचालित किया गया।

 

 

 

 

Leave a Reply