Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

जातीय जनगणना भारतीय समाज का एक्स-रे : यशस्विनी

राची, झारखण्ड  | मई |  04, 2025 ::

कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता का संबोधन 2024 लोकसभा चुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी रहीं सुश्री यशस्विनी सहाय ने किया। उन्होंने कहा कि 6 मई को कांग्रेस पार्टी रांची में एक विशाल “संविधान बचाओ” रैली का आयोजन कर रही है।

उन्होने कहा डॉ. भीमराव अंबेडकर ने अनुच्छेद 32 को संविधान की आत्मा कहा था। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में इस अनुच्छेद को जानबूझकर कमजोर किया गया है—न्याय पाने की जनता की क्षमता को सीमित किया जा रहा है, जो पूरी तरह अस्वीकार्य है।

 

 

 

 

सुश्री सहाय ने कहा, जातीय जनगणना कांग्रेस पार्टी की एक पुरानी, स्पष्ट और प्रतिबद्ध मांग रही है, और हम इस दिशा में केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए हालिया कदम का स्वागत करते हैं।

 

 

लेकिन स्पष्ट कर दें: जातीय जनगणना केवल आंकड़ों का मामला नहीं है। यह भारतीय समाज का एक्स-रे है। यह बताता है कि कौन कितना योगदान दे रहा है और किसे अब तक हिस्सेदारी नहीं मिली है—यह सुनिश्चित करता है कि जिन्हें हक मिलना चाहिए, उन्हें उनका हक मिले।

 

झारखंड, अधिवक्ताओं के लिए समर्पित स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। इस योजना के तहत बार काउंसिल में पंजीकृत अधिवक्ताओं और उनके आश्रितों को सामान्य बीमारियों के लिए 5 लाख रुपये तक और गंभीर बीमारियों के लिए 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी।

 

यह झारखंड के विधि समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है, और हम इस प्रगतिशील और संवेदनशील पहल के लिए राज्य सरकार का हृदय से धन्यवाद करती हूं ।

 

 

Leave a Reply