Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

आर्मी पब्लिक स्कूल, राँची द्वारा केरियर गाईडेंस वर्कशॉप

राची, झारखण्ड  | फरवरी | 09, 2023 ::  आर्मी पब्लिक स्कूल, राँची द्वारा केरियर गाईडेंस वर्कशॉप का आयोजन तारीख 7, 8 तथा 9 फरवरी 2023 को, दिपाटोली कैंट के केरकट्टा आडिटोरियम में कराया गया। अभिभावकों तथा बारहवीं से नवीं तक के छात्रों के लिए आयोजित यह केरियर गाइडेंस वर्कशॉप अत्यंत उपयोगी था। कैरियर चुनाव के इस पड़ाव पर छात्र तथा अभिभावक सभी दुविधा में होते हैं सही निर्णय लेना कठिन होता है। ऐसे में उनकी दुविधा को हल देने लिए आए थे गेस्ट स्पीकर – ‘कर्नल साजन मोईदीन’ जो कि केरियर काउनसिलर, इंटरनेशनल ट्रेनर तथा रीइनरजेटिक कंसल्टेंट हैं। स्कूल प्रधानाचार्य श्री अभय कुमार सिंह द्वारा माननीय अतिथि का स्वागत किया गया। कर्नल साजन ने अपने अनुभवों तथा उदाहरणों द्वारा विद्यार्थियों का दिशा निर्देश किया। केरियर सेलेक्शन के लिए उन्होंने पांच बातों पर ध्यान रखने की सलाह दी – 1. अपना इकिगाई पहचानने की सलाह दीँ। 2. SHE कनसेप्ट की बात की। यानी सक्सेसफुल, हैप्पी, इफेक्टिव लक्ष्य निर्धारण की बात की। 3. लक्ष्य निर्धारण करना पहले जरूरी बताया। 4. तब जाकर उसके अनुसार केरियर चुनना की सलाह दी। 5. लक्ष्य तक पहुंचने के लिए सही मार्ग चुनने तथा सही दिशा में आगे बढ़ने की सलाह दी।
सही तरीके से सलाह लेकर आगे बढ़ने से समय भी बचता है तथा सफलता भी निश्चित होती है। विभिन्न स्ट्रीम और विभिन्न कोर्सेस के बारे में बताया। देश-विदेश में कोर्सेस तथा खर्च के बारे में अवगत कराया। कई गेम्स खेला कर बड़ी ही सरल तरीके से बच्चों को काम करने के तरीके तथा केरियर चूज करने का आसान तरीका बताया। विद्यार्थियों ने अपने सवाल पूछे जिसका जवाब उन्होंने बड़ी सरलता से दिया। पेपर गेम्स द्वारा अपनी पर्सनालिटि पहचानने तथा उसके अनुसार क्षेत्र चुनने तथा समझने की सलाह दी। सभी छात्रगण उनके गाइडेंस से बहुत प्रभावित हुए। नवीं कक्षा के अंत में केरियर काउन्सलिंग लेने का सही समय होता है ऐसा उन्होंने कहा। विद्यार्थियों को अपनी हाबी को केरियर से अलग रखना चाहिए लेकिन जब हाबी में महारथ हासिल हो जाय तब बाद में उसे नए केरियर के तौर पर बदला भी जा सकता है। उनके अनुभवी ज्ञान से उपस्थित सभी लोग काफी लाभान्वित हुए।
इस वर्कशॉप में राँची के अन्य स्कूल भी शामिल थे। जिनमें कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय +2 ओरमांझी की 51 छात्राएं, केंद्रीय विद्यालय +2 दिपाटोली के 49 विद्यार्थी, बालकृष्ण +2 हाईस्कूल के 60 बच्चे , मारवाड़ी +2 हाईस्कूल के 54 बच्चे तथा एन सी सी आर्मी +2 के 46 विदयार्थियों ने भाग लिया।
विद्यार्थियों में कई जिज्ञासाएं थीं जिनका हल कर्नल साजन ने उनकी बातों से ही काउंसलिंग कर बातों-बातों में बता दी। समस्या निवारण का सही तरीका पर्सनल काउंसलिंग हो सकता है यह सुझाव उन्होंने विद्यार्थियों तथा अभिभावकों को दिया। केरियर चुनने जैसी कठिन प्रक्रिया में यह केरियर गाईडेंस वर्कशॉप अत्यंत कारगर सिद्ध होगा। आर्मी पब्लिक स्कूल का यह कदम विद्यार्थियों तथा अभिभावकों के लिए सहयोगी रहा।

Leave a Reply