Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड लाइफस्टाइल

एसटी एससी वर्ग के दो दो विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा देगा कैंब्रिज ग्रुप

राची, झारखण्ड | जून | 15, 2023 :: कैंब्रिज ग्रुप के प्रतिष्ठित तकनीकी शिक्षण संस्थान कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ पोलीटैक्निक, अनगडा व कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रबंध समिति की बैठक में निर्णय लिया गया है कि अनगडा व नामकुम प्रखंड के योग्य अनुसूचित जाति व जनजाति समुदाय के दो- दो विद्यार्थियों जिनमे एक छात्र व एक छात्रा को निःशुल्क पूर्णकालिक पाठ्यक्रम में अध्यापन कराया जायेगा।
इसकी अनुशंसा को लेकर संस्थान के सचिव नवनीत सिंह ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को पत्र लिखा है।
मालूम हो कि सामाजिक सेवा के दायित्व को लेकर संस्थान द्वारा समय समय पर विद्यार्थियों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का क्रियावंन किया जाता है।
कैंब्रिज ट्रस्ट के निदेशक (वित्त) पी के सेन ने जानकारी देते हुए बताया की कैंब्रिज ट्रस्ट की आनुशंगिक इकाई कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में भी इसी आधार पर योग्य दो विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जायेगी। इसकी प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply