Breaking News Latest News झारखण्ड बिज़नेस लाइफस्टाइल

बी एन आई समिट 2023 का समापन

राची, झारखण्ड | अक्टूबर | 01, 2023 ::

आज बी एन आई समिट 2023 का समापन धूमधाम से हुआ। आज के कार्यक्रम पेंटिंग कंपटीशन में 67 बच्चों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा इशा राजपाल के मेकअप सेशन को भी 50 से अधिक महिलाओं ने अटेंड किया और वे सब काफी खुश थीं। बारिश होने के बावजूद इस आयोजन में काफी भीड़ उमड़ी। सारे स्टॉल वाले आए हुए विजिटर के साथ व्यापार साझा कर के बहुत खुश थेl आज के मेले को अवलोकन करने के लिए नेहा शिल्पी तिर्की एवं श्री अजय नाथ शाहदेव भी पहुंचे।
उन्होंने आयोजकों की खूब तारीफ की। कुल मिलाकर यह आयोजन आयोजक एवं स्टॉल धारकों के लिए एक उपलब्धि रही।
स्टॉल धारकों ने अगले साल इसका हिस्सा बनने की इच्छा अभी से जाता दी है।
बी एन आई के डायरेक्टर अंकित जैन अगली वर्ष इसे और भावी रूप में करने का निर्णय कर चुके हैं। यह जानकारी विशाल जैन ने दी।

Leave a Reply