राची, झारखण्ड | जून 28, 2024 ::
मारवाड़ी युवा मंच राँची समर्पण शाखा ने रक्तदान पखवाड़ा के अन्तर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । ये रक्तदान शिविर एच स्क्वायर बिल्डिंग सर्कुलर रोड में आयोजित किया गया । ये एच स्क्वायर के ओनर के साथ एवं सहयोग एवं सदर अस्पताल के सौजन्य से शिविर का आयोजन संपन्न हुआ , जिसके लिये शाखा अध्यक्ष विनीता सिंघानिया ने सौरभ टेकरीवाल एवं संजीव बजाज का आभार प्रकट किया , साथ ही उन्हें पुष्प गुच्छ देकर उनका सम्मान किया गया । रक्तदान प्रभारी रोज़ी खंडेलवाल ने सभी को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया और कहा किसी को जीवन देने के लिए एवं स्वयं को तरोताज़ा तथा स्वास्थ्य रखने के लिए रक्तदान करे । सचिव शुभा अग्रवाल ने बताया , सभी रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट दिया गया , एवं सभी को जूस दिया गया ।
मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में कुल 22 यूनिट ब्लड संग्रह किया गया । समर्पण शाखा की यह कोशिश रहेगी की वो आने वाले समय में ज़्यादा से ज़्यादा रक्तदान शिविर लगाये । कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष विनीता सिंघानिया, सचिव शुभा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीपिका टेकरीवाल, रक्तदान प्रभारी रोज़ी खंडेलवाल, दीपिका मोतिका, कोमल पोद्दार, स्मिता अग्रवाल, पायल जैन, कविता जालान का सहयोग रहा ।



