राची, झारखण्ड | सितम्बर 21, 2024 ::
राष्ट्रीय जनता दल झारखंड प्रदेश कार्यालय रांची में महान समाजवादी नेता तथा पूर्व मुख्यमंत्री स्व भोला पासवान शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल झारखंड प्रदेश महासचिव मनोज कुमार पाण्डेय, कार्यसमिति के सदस्य मनोज अग्रवाल, रांची जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र महतो, युवा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष सौकत अंसारी, सचिव संतोष कुमार, विशाल कुमार, चंचल कुमार, राकेश चौधरी, आदिवासी नेता हरि उरांव के अलावा कई सम्मानित कार्यकर्तागण सम्मिलित हुए ।
भोला पासवान शास्त्री (21 सितम्बर 1914 – 10 सितम्बर 1984) एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे और 1968-71 के बीच तीन बार भारत में बिहार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रहे ।
उनका जन्म पूर्णिया जिले (अब कटिहार जिला) के बैरगाछी गाँव में पासवान समुदाय में हुआ था । भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय का नाम उनके नाम पर रखा गया है। भोला पासवान दलित जाति के एक उच्च शिक्षित सदस्य थे और शास्त्री की उपाधि उनके व्यापक ज्ञान के कारण थी। भोला पासवान बिहार के पहले अनुसूचित जाति (एससी) के मुख्यमंत्री थे ।
वे पहली बार अस्थिर चौथी बिहार विधानसभा (1967-1968) में 100 दिनों के लिए बिहार के मुख्यमंत्री बने, लेकिन कांग्रेस ने बहुमत खो दिया और मध्यावधि चुनाव की घोषणा की गई। जून 1969 में कांग्रेस के विभाजन के बाद हरिहर सिंह की कांग्रेस सरकार गिर गई। भोला पासवान शास्त्री ने कांग्रेस (संगठन) गुट का साथ दिया और 13 दिनों के लिए मुख्यमंत्री बने। लेकिन उनका गठबंधन अस्थिर साबित हुआ। जून 1971 में, वे इंदिरा गांधी के कांग्रेस (आर) गुट में शामिल हो गए और 1972 के विधानसभा चुनावों के दौरान 7 महीने के लिए मुख्यमंत्री बने।




