Breaking News Latest News सिनेमा

भोजपुरी फ़िल्म छठी माई के गुन गाई, छठ पूजा के अवसर पर होगी रिलीज

बनारस |  अक्टूबर   | 18, 2020 ::  रंगकला फ़िल्म के बैनर तले बनी पारिवारिक सामाजिक और धार्मिक भोजपुरी फ़िल्म छठी माई के गुन गाई छठ पूजा के शुभ अवसर पर रिलीज की जायेगी।कोरोना संकट के कारण लग रही थी कि यह फ़िल्म रिलीज नहीं होगी।लेकिन,सिनेमाघर खुल चुके हैं और यह फ़िल्म इसी साल छठ पूजा पर रिलीज होगी।भोजपुरी फ़िल्म जगत में छठी माई को लेकर कई फिल्में बनी हैं।जो दर्शकों को काफी पसंद भी आई हैं।इसी श्रेणी में इस फ़िल्म से भी लेखक निर्देशक और निर्माता मनोज सिंह को भी काफी उम्मीद हैं।उनका मानना हैं यह फ़िल्म छठी माई की भक्ति पर आधारित अद्वितीय भोजपुरी फ़िल्म हैं।जिसको लेकर उन्होंने और उनकी टीम ने अपना सर्वश्रेठ योगदान दिया हैं।मनोज सिंह कई भोजपुरी फिल्मों का लेखन निर्देशन और निर्माण कर चुके हैं।कुछ फिल्में एक-एक करके रिलीज को तैयार हैं।वही कई फिल्में इनकी भविष्य में आने वाली हैं।
चूँकि,यह एक पारिवारिक सामाजिक और भक्ति पर आधारित भोजपुरी फ़िल्म हैं।ऐसे में किन्ही एक किरदार को मुख्य कलाकार कहा नहीं जा सकता हैं।सभी कलाकार इस फ़िल्म के मुख्य पात्र जिनमें इंदु श्रीवास्तव,अंतरा शर्मा,घनश्याम मौर्या,नागेन्द्र सिंह,नागराज,राहुल राजपूत,सुनील बाजपेयी,राकेश मेहरा,पिंटू वर्मा,अंगद सिन्हा,विनय सिंह,राजा श्रीवास्तव,राज कुमार मौर्या,विनोद सिंह,हरीश पाल,रूद्र पाण्डेय,नितीश कुमार चौबे,हेमंत सिंह व अन्य अभिनेता अभिनेत्री शामिल हैं।इस फ़िल्म लेखक निर्देशक और निर्माता मनोज सिंह,गीतकार मनोज सिंह,संगीतकार राकेश मेहरा व पंडित सुभाष कनोजिया,डीओपी देव सिंह व अभय राणा,सह निर्माता पियूष कान्त श्रीवास्तव,एसोसिएट निर्माता विनोद सिंह हैं।

Leave a Reply