Breaking News Latest News झारखण्ड

प्रेस क्लब कोडरमा की मासिक बैठक में लिए गए कई निर्णय

कोडरमा, झारखण्ड  | अप्रैल  | 17, 2022 ::  प्रेस क्लब कोडरमा की मासिक बैठक रविवार को जिला मुख्यालय स्थित वन विभाग के विश्राम गृह में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष सतीश कुमार एवं संचालन महासचिव गौतम राणा ने किया।

बैठक में गत वर्ष का आय-व्यय का ब्यौरा महासचिव गौतम राणा ने पेश किया। जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।

बैठक में झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर क्लब के संरक्षक विनोद विश्वकर्मा एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुने जाने पर संरक्षक जगदीश लाल सलूजा और जिला पदाधिकारी मुन्ना सिंह को बुके देकर सम्मानित किया गया।

बैठक के दौरान क्लब की वार्षिक सदस्यता शुल्क 10 दिनों के भीतर जमा करने का निर्णय लिया गया। सदस्यों के द्वारा समय पर सदस्यता शुल्क जमा नहीं करने पर क्लब के द्वारा मिलने वाले कल्याणकारी योजनाओं के लाभ देने पर विचार किया जाएगा।

जयनगर प्रखंड में रंजीत भारती के पास क्लब का बकाया राशि संग्रह करने के लिए एक 5 सदस्यीय टीम का गठन किया। राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में किया गया। जिसमें सतीश कुमार, विनोद कुमार विश्वकर्मा, भोला शंकर सिंह, उमाशंकर, नुनेश्वर प्रसाद यादव, एवं धीरज कुमार को रखा गया है।

वही अखबार या चैनल में काम छोड़ चुके लोगों की सूची एवं क्लब की सदस्यता लेने के लिए आवेदन सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रखंड सचिव के द्वारा जिला कमेटी को समर्पित किया जाएगा। जिस पर सर्वसम्मति से चर्चा के उपरांत ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

1 मई को रांची में आयोजित झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में कोडरमा के सभी प्रखंडों से पत्रकारों के शामिल होने पर भी चर्चा की गई। अंत में कोरोना काल में जान गवाने वाले पत्रकारों के प्रति शोक व्यक्त किया गया। क्लब के संरक्षक जगदीश लाल सलूजा, अनूप कुमार, संजीव समीर, विनोद कुमार विश्वकर्मा, मनोज कुमार झुन्नू, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार झा, उमाशंकर, किशोर यादव, साहिल भदानी, कमल हसन दानिश, गजेंद्र बिहारी सिन्हा, ओमप्रकाश, महेश भारती, अरुण बर्णवाल, जितेंद्र गिरी, विजय कुमार शर्मा, भोला शंकर सिंह, कुमार अमित, कुंतलेश पांडेय, संदीप कुमार, मोहम्मद शाहिद, धीरज कुमार, संतोष राणा, रवि विश्वास, राजेश यादव, सुनील कुमार रजक, मुन्ना कुमार सिंह, राजेश सिंह, मिथिलेश मेहता, रंजीत बनर्जी, उदय चंद्र ललन, मोहम्मद जावेद, मोहम्मद शब्बीर आलम समेत अन्य कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply