Breaking News Latest News

ब्यूटी एंड द बेस्ट मिस इंडिया/मिसेज इंडिया/मिस्टर इंडिया 2021 ब्यूटी पेजेंट

 

दिल्ली  | नवम्बर  | 02, 2021 :: दिल्ली के मल्टी नेशनल होटल फोर पॉइंट बाय शेरेटन में ब्यूटी एंड द बेस्ट मिस इंडिया/मिसेज इंडिया/मिस्टर इंडिया २०२१ ब्यूटी पेजेंट प्रतियोगिता का आयोजन किआ गया। ‘ब्यूटी विद ब्रेन’ और ‘ब्यूटी विद पर्पस’ को खोजने के लिए इस पेजेंट का आयोजन किया गया था। इस समारोह में अदिति गोवित्रिकर, भारतीय अभिनेत्री और पूर्व फैशन मॉडल ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
देश के भिन्न भिन्न परदेशो से आये प्रतियोगियों ने इस शो में भाग लिया। शाम से शुरू होकर देर रात तक चले इस शो में प्रतियोगिओं ने विभिन्न पोशाकों में रैंप पर वाक किआ। तीन राउंड में इन प्रतियोगियों को उनके प्रदर्शन के हिसाब से विनर एवं अन्य अन्य उपलब्धियों से सम्मानित किआ गया।
प्रतिष्ठित हस्तियों ने शो द्वारा प्रतियोगियों को जज किया। प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर पाम छतवाल ने प्रतियोगियों के लिए एथनिक और गाउन वियर प्रायोजित किया। जिन्होंने प्रतियोगियों के रूप में चार चाँद लगा दिए।
इस प्रतियोगिता के विजेताओं की सूची इस प्रकार रही।
ब्यूटी एंड द बेस्ट मिसेज़ इंडिया विनर (प्लैटिनम केटेगरी) डॉक्टर परिन सोनानी,(क्लासिक केटेगरी) -मिसेज़ प्राची गांधी, , फर्स्ट रनर अप- मिसेज़ गजल अरोड़ा, सेकेंड रनर अप- मिसेज़ वंशिका त्यागी, तीसरी रनर अप- मिसेज़ सिमरन कौर …
ब्यूटी एंड द बेस्ट मिस इंडिया मिस प्राकृति नंदी, फर्स्ट रनर अप- याना नरूला , सेकेंड रनर अप-मिस आकांक्षा यादव..थर्ड रनर्स अप- मिस प्राशिता ।
ब्यूटी एंड द बेस्ट मिस्टर इंडिया विनर – सौम्यजीत रॉय रहे।

Leave a Reply