Breaking News Latest News खेल

तीसरी राष्ट्रीय ओपन अंडर 23 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पश्चिम सिंहभूम की बसंती ने जीता 10000 मीटर का रजत पदक

राची, झारखण्ड | अक्टूबर | 20, 2023 :: भारतीय एथलेटिक्स संघ, नई दिल्ली एवम पश्चिम चंडीगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वाधान में 20 से 22 अक्टूबर तक स्पोर्टस कांप्लेक्स, चंडीगढ़ में आयोजित तीसरी राष्ट्रीय ओपन अंडर 23 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पश्चिम सिंहभूम ,झारखंड की अंतरराष्ट्रीय एथलीट बसंती कुमारी ने 10000 मीटर में 36:03.27 का समय लेते हुए रजत पदक जीता।
जबकि प्रजक्ता महाराष्ट्र ने स्वर्ण, राजस्थान की चतुरु ने कांस्य पदक जीता।

इस उपलब्धि पर झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ मधुकांत पाठक, सचिव सी डी सिंह, एस के पांडेय डॉ प्रभात शंकर, बिनोद कुमार सिंह, आलोक मिश्रा, आशीष झा, सुखैर भगत, राकेश सिंह, बरूण कुमार, किरण रानी साहू, संजय त्रिपाठी, रविंद्र मुर्मू, बंधन टोप्पो, आशू भटिया, प्रभात रंजन तिवारी, सिकंदर महतो,अजीत साहू, अजय नायक, रनवीर सिंह,प्रभाकर वर्मा, अन्ना गोरेती मिंज, मुकुल टोप्पो , अरविंद कुमार,योगेश यादव, अशोक कुमार , शाशांक भूषण सिंह,समेत संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी ।

Leave a Reply