राची, झारखण्ड | जुलाई 15, 2024 ::
विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बहुजन समाज पार्टी झारखंड ने
प्रदेश कार्यालय में बैठक का आयोजन किया। जिसमें बीएसपी के प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष सहित 24 जिला के नेता शामिल हुए। बीएसपी के कार्यों के प्रभाव से प्रभावित होकर कई लोगों ने बीएसपी का दामन थामा। जिसमे हुसैनाबाद से राजू कुमार मेहता, अजीत मेहता, उदय यादव, समाज सेवी भवनाथपुर शैलेश सिंह, अभय कुमार, नीरज चौबे, हजारीबाग से सतीश कुमार मालाकार, सदानंद मालाकार शामिल हुए।




