Breaking News Latest News झारखण्ड बिज़नेस

झारखण्ड की कोई भी आईटी कंपनी झारखण्ड में कार्यरत नहीं : मिश्रा

राची, झारखण्ड  | जुलाई  15, 2024 ::

झारखण्ड चैम्बर की आईटी उप समिति की बैठक चैम्बर अध्यक्ष किशोर मंत्री की अध्यक्षता में चैम्बर भवन में संपन्न हुई | आईटी उपसमिति चेयरमैन मनोज मिश्रा द्वारा आईटी मेला कराने की बात पर चर्चा की गयी एवं राज्य की सभी आईटी कंपनियों को बुला कर झारखंड को एक सशक्त आईटी हब बनाने पर जोर दिया जाएगा एवं यह भी कहा गया कि व्यापारियों के अवेयरनेस के लिए आईटी एक्सपर्ट्स को बुलाकर एक अवेयरनेस सेशन कराया जायेगा जिसका उद्देश्य लोगों को साइबर द्वारा हो रही क्राइम के प्रति जागरूक किया जायेगा | ऑनलाइन द्वारा मीटिंग से जुड़े सदस्य आस्था किरण एवं नील कमल भरतिया ने यह सुझाव दिया कि इस सेशन में जेम पोर्टल के पदाधिकारियों को भी सम्मलित किया जाये ताकि, वह महिला उद्यमी जिन्हें डिजिटल मार्केटिंग तथा सोशल मीडिया मार्केटिंग की ज्यादा जानकारी नहीं है एवं जिन महिलाओं को डिजिटल मार्केटिंग में लिस्टिंग करने एवं रजिस्ट्रेशन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है उनको कॉन्क्लेव के द्वारा ट्रेनिंग देकर सशक्त बनाया जाये जिससे महिलाएं अपना व्यापार अच्छे से कर सकें | उप समिति चेयरमैन मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि झारखण्ड की कोई भी आईटी कंपनी झारखण्ड में कार्यरत नहीं है जो बहुत ही गंभीर समस्या है, झारखण्ड की आईटी कंपनियों को राज्य के बाहर जाकर काम करना पड़ता है जिससे राज्य को काफी राजस्व की भी हानि होती है, इसके लिए सम्बंधित विभाग को पत्राचार करने की बात कही गयी |

बैठक में उपाध्यक्ष राहुल साबू, कार्यकारिणी सदस्य रोहित पोद्दार, उप समिति के चेयरमैन मनोज कुमार मिश्रा, अल्तमश आलम, सदस्य देवनंदन उरांव, अनिश सिंह, जसविंदर सिंह, संतोष अग्रवाल, राजीव प्रकाश चौधरी, नरेश कुमार, एवं ज़ूम पर ऑनलाइन होकर नील कमल भर्तिया, आस्था किरण, डॉ. सतीश मिधा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे |

Leave a Reply