Baba Bhole shankar fulfills every ones wishes : hemant Soren
Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

लोगों की सभी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं बाबा भोले शंकर : हेमन्त सोरेन

Baba Bhole shankar fulfills every ones wishes : hemant Soren

रांची, झारखण्ड | फरवरी | 21, 2020 ::
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी
====================
★ मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर परिसर से शिव बारात को परंपरागत एवं विधिवत तरीके से विदा किया
===================
बाबा भोलेनाथ से राज्य के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की

… हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री
===================
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज महाशिवरात्रि पर्व पर ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में मत्था टेका और बाबा भोलेनाथ से राज्य के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की l
उन्होंने राज्य वासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी l
मुख्यमंत्री ने भोले बाबा की जय-जय और हर हर महादेव के जयकारे के बीच मंदिर परिसर से भव्य शिव बारात और जीवंत झांकियों को परंपरागत और विधिवत तरीके से विदा किया l
इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत सहाय और शिव बारात आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे l

Leave a Reply