Breaking News Latest News झारखण्ड बिज़नेस

आइ सी ए आइ की रांची ब्रांच को सेंट्रल इंडिया की स्पेशल कंट्रीब्यूशन ब्रांच का मिला अवार्ड

रांची, झारखण्ड  | मार्च  | 01, 2022 :: सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल ओफ़ आइ सी ए आइ जो की सात राज्यों (मप्र,छत्तीसगढ़,राजस्थान,उत्तरप्रदेश,उत्तराखंड, बिहार एवम् झारखंड) में अपनी 47 शाखाओं एवम् 31 चैप्टर को प्रतिवर्ष उनकी कार्यकुशलता के जाति मापदंडों के आधार पर पुरस्कृत करता हे। वर्ष 2021-22 जिसके संस्था आज़ादी के अमृत महोत्सव के साथ अपनी स्थापना के 70वे वर्ष को भी सेलब्रेट कर रहा हे, जिसका वार्षिकोत्सव एवम् अवार्ड फ़ंक्शन 28 फ़रवरी को आदरणीय प्रधान मंत्री जिनके लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में श्री अरुण सिंह जी (माननीय राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव, बीजेपी) की अध्यक्षता सम्पन्न हुआ। रांची ब्रांच ओफ़ सीआइआरसी ओफ़ आइसीएआइ को वर्ष 2021-22 के लिए में स्पेशल कंट्रीब्यूशन ब्रांच ओफ़ रीजन के अवार्ड से सम्मानित किया गया।

चेयरमेन सीए. प्रवीण शर्मा रांची ब्रांच ने बताया की सभी कमेटी सदस्यों के सहयोग से इस वर्ष रांची ब्रांच ने निरंतर इन्स्टिटूट द्वारा निर्धारित कार्यक्रम किए गए.

आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत सीआइआरसी के चेयरमेन सीए निलेश गुप्ता जो की इंदौर से हैं, के मार्गदर्शन में राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के अपने कर्तव्य को विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से बखूबी निभाया।

विदित हो की इस वर्ष सी आइ आर सी को भी राष्ट्रीय स्तर पर पिछले 70 वर्षों में पहली बार पुरस्कार मिला हे। रांची ब्रांच के सभी सदस्यों ने चेयरमेन सीए प्रवीण शर्मा एवं सभी मैनेजिंग कमेटी के सदस्यों को इस सफलता के लिए बधाई दी।

Leave a Reply