Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड लाइफस्टाइल

लोहरदगा :: आर्यावर्त व तिलकामांझी सदन विजेता और बिरसा मुंडा सदन उपविजेता

लोहरदगा, झारखण्ड | अगस्त | 12, 2023 ::

मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर महाविद्यालय लोहरदगा में देशभक्ति समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया |
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया |
अतिथि परिचय और स्वागत नीतू कुमारी ने किया |
कार्यक्रम में कुल 6 समूहों ने हिस्सा लिया |
भारतवर्ष सदन,
हिमवर्ष सदन,
अजनाभवर्ष सदन,
कार्तिक उरांव सदन,
गणपत राय सदन,
भरतभूमि सदन,
जंबूद्वीप सदन,
हिंदुस्तान व
सिद्धू कान्हू सदन
की प्रस्तुति भी सराहनीय रही |
सामूहिक देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में आर्यावर्त व तिलकामांझी सदन विजेता और बिरसा मुंडा सदन उपविजेता रही | सभी विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी,प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया |
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ झारखंड के प्रांत संघचालक सच्चिदानंद लाल ने देश को आजादी दिलाने के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वालों की अखंड श्रृंखला हैl देश की एकजुटता और अखंडता को बनाए रखकर ही हम उन शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैंl
शिक्षाविद सदस्य कृष्णा प्रसाद ने कहा कि हमें देश की सेवा,समर्पित भाव से करनी चाहिए |
लोक गायिका अंशु कुमारी ने बहुत ही सुंदर देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया |
निर्णायक मंडली में वगीसा म्यूजिक एंड आर्ट के संरक्षक रोशन लाल साहू, काबुम डांस इंस्टीट्यूट के निर्देशक सचिन सिंघानिया व लोक गायिका अंशु कुमारी शामिल थे |
कार्यक्रम का संचालन यशोदा कुमारी व धन्यवाद ज्ञापन कविता कुमारी ने किया |
कार्यक्रम में सचिव अजय प्रसाद, समिति सदस्या शोभा देवी, सामाजिक कार्यकर्ता सत्यम कुमार, महाविद्यालय के प्राचार्य उत्तम मुखर्जी, रेणु कुमारी,रश्मि साहू, स्नेहा शर्मा, रितेश कुमार पाठक, आरती भगत सहित शिक्षक – शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे |

Leave a Reply