Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

आर्मी पब्लिक स्कूल, राँची ने छात्रों को किया सम्मानित

राची, झारखण्ड  | अगस्त   10, 2024 ::

आर्मी पब्लिक स्कूल, राँची के प्रधानाचार्य अभय कुमार सिंह द्वारा विजित छात्रों को सम्मानित किया। विद्यालय के छात्रों ने NTSC ( नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर ) ISRO ( इंडियन स्पेस रिसर्च ऑरगेनाइजेसन ) हैदराबाद, द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। जिसका आयोजन BIT मेसरा, राँची में 08 अगस्त 2024 को किया गया था। समस्त विद्यालय ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सम्मानित छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय के शिक्षक आदित्य प्रमाणिक तथा अंशु सिंह के निर्देशन में निम्नलिखित छात्रों ने भाग लिया था –
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र हैं –
1. शाश्वत साहू ( XII PCM B )
2. चंदन कुमार महतो ( XII PCM B )
3. आकाश सिंह ( IX B )

द्वितीय प्रतियोगिता –
बेस्ट मॉडल कटेगरी में
तृतीय स्थान
प्राप्त करने वाले छात्र हैं –
1. स्मृति ( XII PCM B )
2. आकाश सिंह ( IX B )

अन्य सहयोगी छात्रगण हैं –
1. अमित प्रकाश ( XII PCM B)
2. रोशनी दूबे – ( IX A )
3. अनुभव – ( X B )

 

 

Leave a Reply