Breaking News Latest News झारखण्ड बिज़नेस

फेडरेशन चैंबर और रांची नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में नया ट्रेड लाईसेंस बनाने तथा लाइसेंस रिन्यूअल हेतु क्षेत्रवार कैंप का आयोजन

रांची, झारखण्ड | फरवरी   | 14, 2021 :: व्यवसायियों की समस्याओं को देखते हुए फेडरेशन चैंबर और रांची नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में नया ट्रेड लाईसेंस बनाने तथा लाइसेंस रिन्यूअल हेतु क्षेत्रवार कैंप का आयोजन आज से चैंबर भवन में प्रारंभ हुआ। कैंप में दिन भर व्यापारियों की भीड रही, जिस क्रम में लगभग 135 लोगों ने इस कैंप में भाग लिया। कैंप के माध्यम से कुल 16 नये एवं लाइसेंस नवीकरण के कार्य हुए जबकि 48 लोग दस्तावेजों की कमी के कारण लाईसेंस बनाने से वंचित रह गये। जिसमें ज्यादातर लोग ऐसे हैं जो भाडे पर अपना व्यवसाय संचालित करते हैं लेकिन उन्हें बिजली बिल एवं रेंट एग्रीमेंट के आधार पर लाइसेंस बनाने की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण वे लाइसेंस नहीं बना पा रहे हैं। कैंप में 50-60 व्यापारियों ने उपस्थित हो, लाइसेंस बनाने एवं नवीकरण हेतु जरूरी दस्तावेजों की जानकारी प्राप्त की। ये व्यापारी अगले कैंप में लाइसेंस प्रक्रिया की कार्रवाई पूर्ण करेंगे। उक्त जानकारी चैंबर के सीविक एमीनिटी (आरएमसी) उप समिति चेयरमेन अमित शर्मा ने देते हुए कहा कि व्यवसायियों की सुविधा के लिए सोमवार, दिनांक 15 फरवरी को सुबह 10 से संध्या 4 बजे तक पुनः इस कैंप का संचालन चैंबर भवन के अलावा अपर बाजार स्थित, बकरी बाजार दुर्गा मंदिर के पास लगाया जायेगा.

चैंबर महासचिव राहुल मारू ने कहा कि व्यापारी लाईसेंस लेना चाह रहे हैं, ले भी रहे हैं किंतु निगम द्वारा इस हेतु अधिकाधिक दस्तावेजों की मांग किये जाने के कारण व्यापारी परेशान हो रहे हैं तथा लाइसेंस बनाने अथवा नवीकरण से वंचित हो रहे हैं, जिसपर निगम को पुर्नविचार करने की आवश्यकता है।

चैंबर भवन में आयोजित इस कैंप में चैंबर अध्यक्ष प्रवीण जैन छाबडा, उपाध्यक्ष किशोर मंत्री, महासचिव राहुल मारू, कोषाध्यक्ष परेश गट्टानी, सिविक अमेनिटी उप समिति चेयरमैन अमित शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य शैलेष अग्रवाल, आदित्य मल्होत्रा, सदस्य प्रमोद सारस्वत, राजू चैधरी, श्री पब्लिकेशन एण्ड स्टेशनरी प्रा0 लि0 की ओर से मो0 इजाज, नीतिश कुमार के अलावा भारी संख्या में व्यापारी सम्मिलित थे।

Leave a Reply