Breaking News Latest News कैंपस ख़बरें जरा हटके झारखण्ड

प्रशिक्षु शिक्षकों के एजुकेशनल सर्वे रिपोर्ट मे लोगों द्वारा स्वास्थ्य सेवा की प्रशंसा

राची, झारखण्ड  | मई |  30, 2025 ::to

राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के सत्र 2024 26 के 10 10 प्रशिक्षु शिक्षकों की टोली ने सुकुरहुटू एवं सेमरटोली की विभिन्न बस्तियों उर्गुटोली, नायक टोली, रामबगन, फुटकलटोली के कुल 1000 से अधिक घरों में संपर्क किया। जिसमें कुल दस विषय आधारित सर्वे प्रश्नोत्तरी के माध्यम से जानकारी हासिल किया साथ ही झारखंड सरकार के द्वारा चलाए जा रहे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार आदि से संबंधित विभिन्न योजनाओं की सटीक जानकारी ली साथ ही परिवारों को जानकारी भी दिया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ रमण कुमार झा ने बतलाया कि एजुकेशनल सर्वे करने का उद्देश्य प्रशिक्षु शिक्षकों का सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने कहा कि की दस टोली के माध्यम से कांके के आस पास के ग्रामीण परिवेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं अन्य जानकारी से शिक्षकों में एक ऊर्जा मिलेगी और इसी के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार कर महाविद्यालय समय समय पर गांवों को गोद लेकर अपनी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के माध्यम से नवाचार एवं संवाद स्थापित करेगा। मौके पर महाविद्यालय के शिक्षक डॉ ओम प्रकाश ने बतलाया कि प्रशिक्षु शिक्षकों के द्वारा उपलब्ध डेटा के अनुसार अधिकतम लोग अवसाद एवं तकनीकी जानकारी के अभाव से परेशान हैं। उन्होंने झारखंड सरकार एवं भारत सरकार द्वार चलाए जा रहे योजना को बतलाया जिसमें नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी द्वार एस सी एस टी विद्यार्थियों के लिए फ्री ऑफ कॉस्ट कंप्यूटर कोर्स से गांव को तकनीकी रूप से मजबूत किया जा रहा है एवं सेंट्रल इंस्टीट्यूट फॉर साइकियाट्री द्वारा चलाए जा रहे टेली मानस के बारे में बतलाया जिसके द्वारा जारी टोल फ्री नंबर से टेलीफोनिक काउंसलिंग किया जाएगा जिससे अवसाद की समस्या दूर होगी। साथ ही स्वास्थ्य सेवा की प्रशंसा लोगों के द्वारा किया गया जिसके लिए झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग के सभी लोग बधाई के पात्र हैं। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा की जानकारी के अभाव में लोगो को सटीक जानकारी नई मिल पा रही है। एजुकेशनल सर्वे के प्रभारी डॉ जाकिर हुसैन ने बतलाया कि एजुकेशनल सर्वे हमारे पाठ्यक्रम में सम्मिलित है जिसे हम सभी प्रशिक्षु शिक्षकों को प्रशिक्षित कर क्षेत्रों में पूरी तैयारी के साथ भेजते हैं। उन्होंने कहा कि राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय कांके रांची इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्ट्डीज इन एजुकेशन भी है जिससे सर्वे के माध्यम से प्राप्त जानकारी एवं रिपोर्ट के आधार पर शैक्षणिक शोध में भी सहयोग होगा। सर्वे में महाविद्यालय के शिक्षक डॉ ओम प्रकाश तिवारी, प्रो राकेश यादव, प्रो भागीरथ आर्य, डॉ रितेश, डॉ समीर, प्रो धनंजय, प्रो दुलाल, डॉ मजहरूल हक, प्रो पंकज मेहता का मार्गदर्शन रहा, सत्र 2024 26 के सभी विद्यार्थियों एवं सी आई पी रांची से डॉ प्रीथा रॉय , डॉ हरजीत का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

 

Leave a Reply