Breaking News Latest News कैंपस ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

अणुव्रत संकल्प है सफलता का सूत्र : डॉ. कुसुम लुनिया

अणुव्रत संकल्प है सफलता का सूत्र : डॉ. कुसुम लुनिया

सरदारशहर, राजस्थान | फरवरी | 27, 2023 :: सफल विधार्थी जीवन सुदृढ भविष्य की गारन्टी होता है।

सफलता के लिए एकाग्रता अति आवश्यक है।

विधार्थिंयो में एकाग्रता व व्यक्तित्व निर्माण में अणुव्रत के संकल्प बहुत सहायक होते है।

सुप्रसिद्ध साहित्यकार व अणुव्रत विश्व भारती की संगठन मन्त्री डॉ. कुसुम लुनिया ने उपरोक्त बात राजकीय बालिका उच्च माध्यामिक विधालय के खचाखच भरे हाल में छात्राओं व शिक्षकों के मध्य रखी ।

संकल्पों से सफल हुई अपने जीवन यात्रा से बालिकाओं को परिचित करवाते हुए अणुव्रत आचार संहिता के संकल्प सभी को दिलाये। अणुव्रत समिति सरदारशहर के तत्वाधान में आयोजित इस संगोष्ठी में दिल्ली से समागत प्रमुख समाज सेवी व अणुविभा कार्य समिति सदस्य डॉ.धनपत लुनिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षकों व विधार्थियों को जीवन विज्ञान द्वारा सफलता के सूत्रों से रूबरु करवाया,एवं विधालय में प्रार्थना सभा में जीवन विज्ञान लगवाने की अनुंशंषा की।

सुमधुर अणुव्रत गीत से इस कार्यशाला का शुभारम्भ उपाध्यक्षा श्रीमती सुमन भंसाली ने किया, स्वागत उपमुख्य अध्यापिका श्रीमती कंचन स्वामी ने किया एवं कुशल संचालन अणुव्रत समिति के अध्यक्ष व राजेन्द्र विधालय के प्रिंसिपल श्री पृथ्वीसिंह बीदावत ने किया।

विशेष ज्ञातव्य रहे कि 1980 में इसी विधालय से मैट्रिक में सरदार शहर टॉप करने वाली छात्रा डॉ. कुसुम लुनिया वर्तमान में भारत सरकार के दो मंत्रालय विज्ञान व प्रोधेगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मन्त्रालय की संयुक्त राजभाषा सलाहकार समिति की माननीय सदस्या है।

भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री के लिए भी आपका नामांकन हुआ।

Leave a Reply