Breaking News खेल

झारखंड वुशु एसोसिएशन का सत्र 2020-21 का वार्षिक कैलेंडर जारी

रांची, झारखण्ड | जनवरी   | 28, 2021 :: झारखंड वुशु एसोसिएशन ने सत्र 2020-21 के लिए कोरोना के मद्देनजर अपना परिवर्तित कैलेंडर जारी किया ।
आज हुई झारखंड वुशु एसोसिएशन  आकस्मिक बैठक में इसके पदाधिकारियों ने इसकी मंजूरी दी।
इसकी जानकारी देते हुए प्रेसिडेंट श्री चंचल भट्टाचार्य ने बताया कि वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने अपने सीनियर ,जूनियर एवम सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप की  घोषणा कर दी है
जिसमे सीनियर का आयोजन चंडीगढ़ में एवम सब जूनियर का आयोजन राँची एवम जूनियर का आयोजन पंजाब में होना है।
इसके मद्देनजर हमारा वार्षिक कैलेंडर निम्न रूप से निर्धारित किया गया है।

1.झारखंड राज्य जूनियर वुशु प्रतियोगिता -31 जनवरी, राँची
2.झारखंड राज्य सीनियर  वुशु प्रतियोगिता -07 फरवरी, राँची
3.झारखंड राज्य सब  जूनियर वुशु प्रतियोगिता -13 -14  फरवरी, राँची
4.राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर प्रत्येक राष्ट्रीय चैंपियनशिप के पूर्व फरवरी- मार्च 2021
5.16 वी नेशनल सब जूनियर वुशु चैंपियनशिप -21 से 25 मार्च  2021,राँची

उन्होंने बताया कि इनके सम्बन्ध में खेल विभाग एवम झारखंड ओलिम्पिक एसोसिएशन को पूर्व में ही सूचना दी जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप का अयोजन पहले ही किया जाना था
लेकिन कोरोना काल के कारण उपस्थित हुई परिस्थितियों के कारण इसे मार्च में किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इन सभी आयोजनों में कोविड गाइडलाइंस का पालन किया जाएगा

Leave a Reply