Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

सिमडेगा जिले में आयोजित हुआ झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी का संवाद कार्यक्रम

राची, झारखण्ड  | सितम्बर   06, 2024 ::

झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में आयोजित संवाद कार्यक्रम आज सिमडेगा जिला में आहूत की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि में तौर पे अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव और झारखण्ड के सह प्रभारी सप्तगिरि शंकर उल्का(सांसद) और डॉ श्रीबेला प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश शामिल हुए।

संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखण्ड सह प्रभारी सप्तगिरि शंकर उल्का (सांसद) ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेश आदिवासियों की हितैशी रही है। कांग्रेस का मानना है कि देश में जल-जंगल जमीन का असली मालिक आदिवासी ही है।

संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते झारखण्ड सह प्रभारी डॉ श्रीबेला प्रसाद ने कहा कि झारखण्ड जंगल और पहाड़ो का राज्य है। और यही इसकी खुबसूरती है ।

संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि संवाद कार्यक्रम सिर्फ कार्यक्रम नहीं है बल्कि प्रखण्ड और पंचायत अध्यक्षों में मजबूती लाना कार्यक्रम का मुख्य उद्देशय है

आज संवाद कार्यंक्रम में सिमडेगा जिलाध्यक्ष डेविर्ड तिर्की, सांसद काली चरण मुण्डा विधायक भूषण बाड़ा, नमन विक्सल कोनगाड़ी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, डॉ0 प्रदीप कुमार बलमुचू, धीरज प्रसाद साहु, रमा खलखो, सतीश पॉल मुजनी, संजय लाल पासवान, अशोक चौधरी, भीम कुमार, विनय सिन्हा दीपू, ,सुरेश बैठा, बेलस तिर्की, शकील अहमद, लाल किशोर शाहदेव, आकाश सिंह, तनवीर खान, शिशिर मिंज, मनोज जायसवाल, सहित जिला ,प्रखंड, पंचायत के कार्यकर्ता ,सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सहित हजारों लोग उपस्थित हुए।

 

 

 

 

 

Leave a Reply