राची, झारखण्ड | मई | 19, 2024 ::
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवा केन्द्र चौधरी बगान हरमू रोड में आध्यात्मिक समर कैम्प का आयोजन किया गया। इस पवित्र भूमि में परमात्मा के पवित्र रूहे गुलाब बच्चों की रिमझिम पूरे वातावरण को उमंग उत्साह और आनंद से भर रही थी। दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए लोरेटो कोन्वेन्ट स्कूल की शिक्षिका कवलजीत कौर ने कहा आज बच्चों को स्कूली पढ़ाई के साथ-साथ नैतिकता एवं आध्यात्मिकता की पढ़ाई की भी आवश्यकता है।
कार्यक्रम में उपस्थित एम०पी०एम० कॉलेज की प्रोफेसर अंजली दास गुरू ने कहा कि यह शिविर बहुत ही उद्देश्यपूर्ण व आवश्यकता के अनुरूप है माता पिता अपने बच्चों को अवश्य भेजें
यह आज के समय की जरूरत है। शहर में यूं तो ग्रीष्मावकाश में बहुत से समर कैप का आयोजन किया जा रहे हैं परंतु यह अपने आप में एक अनूठा कार्यक्रम है जहाँ बच्चे बोलचाल व्यवहार व शालीनता सीख रहे हैं।
सभा को संबोधित करते हुए नरेन्द्र पाल सिंह, व्यवसायी ने कहा बच्चे नन्हें पौधे होते हैं जिनमें सिंचार्ई का कार्य उनके माता के द्वारा किया जाता है। इसलिए बच्चों को समान शिक्षा के साथ- साथ अध्यात्म की ओर अग्रसर करना चाहिए जिससे बच्चों का सभी प्रकार के
विकास हो सके।
विभा सिंह ने कहा कि यही वह समय है जो हमारे जीवन की दिशा और दशा तय करता है। आज नम्रता, मधुरता धर्यता, समरसता गुणग्राहकता,, सत्यता आदि गुण कम देखने में मिलता
है। विद्यार्थी जीवन में यदि हमें इन दिव्य गुणों की शिक्षा मिले तो निश्चित तौर पर पूरा जीवन सुन्दर व्यतीत होगा।
ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने कहा ने कहा वर्तमान समय में बच्चों में किसी भी प्रकार के तनाव से बचाव हेतु व अध्ययन में एकाग्रता के विकास के लिए राजयोग मेडिटेशन महत्वपूर्ण
भूमिका निभाता है। आज के समय जब छोटी-छाटी बातों में बच्चे नाराज हो जाते, टेंशन में आ जाते तो यह आध्यात्मिक ज्ञान जीवन में आने वाली परिस्थितियों से उबरने में मदद करता
है। ब्रह्माकुमारी संस्थान के द्वारा बच्चों की उन्नत्ति को ध्यान में रखते हुए पूरे देश में अलग-अलग स्थानो पर समर कैंप आयोजित किए जा रहे है।
कैम्प में बच्चों को उनके जीवन में सफलता और उज्जवल भविष्य के लिए अनेक आवश्यक बातों की गहरराई का अवलोकन कराया गया। जैसे एकाग्रता कैसे बढ़ाएँ, आज्ञा पालन से ही उन्नति व सफलता आदि बातों पर उनके निजी जीवन को और साफ व सुन्दर करने का
प्रयास किया गया
बच्चों में गजब का उमंग उत्साह देखने में आ रहा था। खेल कद व अनेक प्रकार की प्रतियोगिता बच्चों को जीवन में सदा हर परिस्थिति को खेल और सदा अव्वल आने का उदेश्य दे रही थी जिसमें सभी ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कैम्प में बच्चों का हुनर उनके अन्दर से सामने प्रत्यक्ष दिख रहा था जो देखने योग्य था। बच्चों के साथ आए उनके माता-पिता भी बहत प्रभावित थे।
समर कँप के द्वारा बच्चों के जीवन में नैतिक मूल्यों, मानसिक व शारीरिक
मौलिक क उन्नति के लिए मेडिटेशन, व्यक्तित्च विकास, मूल्यों आधारित गतिविधियां, मनोरंजक प्रतियोगिताएँं व अन्य कई तरह के मुकाबले करवाये गये। कार्यक्रम में कलाकारों के द्वारा नृत्य नाटिका भी प्रस्तुत की गई।




