Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

लोकतंत्र के मंदिर भारतीय संसद में रांची की आवाज बनेंगी यशस्विनी : राजद

राची, झारखण्ड | मई | 19, 2024 ::

कांग्रेस के पक्ष में 23 को विशाल सभा के पूर्व की जाएगी 15 नुक्कड़ सभाएं

रांची। रांची लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से इंडिया महागठबंधन की प्रत्याशी कांग्रेस की यशस्विनी सहाय का चुनाव जीतना लगभग तय है। इस बार चुनाव जीत कर यशस्विनी सहाय लोकतंत्र के मंदिर भारतीय संसद में रांची की आवाज बनेंगी। उक्त बातें रविवार को प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश महासचिव कैलाश यादव ने कही। उन्होंने कहा कि बिहार झारखंड में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को मदद करने का निर्देश राजदी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने दिया है
हमारा संगठन पूरी ताकत के साथ जनसंपर्क अभियान में जुट गया है। रांची में चुनाव प्रचार की समाप्ति तक 15 नुक्कड़ सभा की जाएगी और 23 मई को विशाल सभा का आयोजन होगा। झूठ और जुमलों की सरकार को यह अंदेशा हो गया है कि इस बार रांची सीट महागठबंधन के पाले में जाने वाली है। यही कारण है कि केवल रांची में ही प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का रोड शो हुआ। अन्यथा अभी तक जितने भी जगहों पर प्रधानमंत्री गये वहां केवल सभा की। जनता इस बार झूठ और जुमलों की सरकार से तंग आकर परिवर्तन के मूड में है। इसीलिए ऐसा लग रहा है मानों कोई इस बार राजनीतिक दल नहीं बल्कि जनता खुद चुनाव लड़ रही है। सुश्री सहाय की जीत से विकास कार्य को और बल मिलेगा। सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ पूरे जी जान से प्रचंड जीत दिलाने का काम प्रदेश राजद के कार्यकर्ता कर रहे हैं। प्रदेश रजत की ओर से एक चुनाव अभियान समिति बनाया गया है। जिसके संयोजक प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा को बनाया गया है। वर्तमान सांसद का कोई काम जनता के सामने आज तक नहीं आ पाया। 22 महीनों से एच ई सी के कर्मचारी बिना वेतन के काम कर रहे हैं।घरों में बूढ़े बुजुर्गों के लिए दवा नहीं खरीद पा रहे हैं , बच्चों की फीस नहीं दे पा रहे हैं, राशन लाना मुश्किल हो गया है। लेकिन वर्तमान सांसद को इसकी कोई चिंता नहीं। केंद्र में महागठबंधन की सरकार बनते ही एच ई सी की समस्या को दूर करने की पहल की जाएगी। श्री यादव ने रांची के मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है। इस मौके पर राजद के वरिष्ठ नेता राजेश यादव, श्रमिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुधीर गोप, संजय टाइगर, इम्तियाज हुसैन वारसी, रमेश सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 

 

Leave a Reply