राची, झारखण्ड | जून | 01, 2025 ::
रांची : अखिल भारतवर्षीय चन्द्रवंशी क्षत्रीय महासभा की बैठल शनिवार को चन्द्रवंशी दुर्गा मंदिर पहाडी तल रांची मे रखी गयी, इस बैठक मे 2025-2028 को होने वाले झारखंड प्रदेश की 29 जुन के चुनाव पर चर्चा की गयी ।
चुनाव मे वही लोग उम्मीदवार एवं वोटर हो सकते है जिन्होने महासभा की सदस्या ग्रहण किया हो, सदस्या शुल्क आजीवन सदस्य के लिये रू 2000/-, सक्रिय सदस्य के लिए रू 250/- एवं साधारण सदस्य के लिये मात्र रू 50/- रखी गयी है।
चुनाव झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री, प्रदेश महिला अध्यक्ष एवं महामंत्री , प्रदेश युवा अध्यक्ष एवं महामंत्री के साथ-साथ कुछ जिला मे जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री
(तीनो विंग) की करायी जायगी ।
वोटिंग का अधिकार -:
आजीवन सदस्य जो बनगें वो राष्ट्रीय समिति के चुनाव मे उम्मीदवार के साथ – साथ उन्हे राष्ट्रीय समिति, प्रदेश समिति एवं जिला समिति मे वोट देने का अधिकार प्राप्त हो जाती है।
सक्रिय सदस्य का अधिकार प्रदेश समिति के चुनाव मे उम्मीदवार के साथ – साथ उन्हे चुनाव मे प्रदेश स्तर एवं जिला स्तर मे वोटिंग का अधिकार प्राप्त हो जाती है ।
साधारण सदस्य का अधिकार जिला समिति के चुनाव मे उम्मीदवार के साथ-साथ जिला स्तर के चुनाव मे वोटिंग का अधिकार प्राप्त होती है।
चुनाव गुप्त मतदान के द्वारा बैलेट पेपर के माध्यम से करायी जा रही है , नोमिनेशन फाइल करने की तारीख 15 जुन से 17 जुन तक रखी गयी है एवं नाम वापसी की तारीख 20 जुन को संध्या 5.00 बजे तक किया जा सकता है।
आज की बैठक मे रांची जिला चुनाव समिति का गठनकिया गया-:
प्रेम वर्मा जिला चुनाव प्रभारी, रेखा वर्मा सदस्य चुनाव समिति (अधिवक्ता), परशुराम वर्मा सदस्य चुनाव समिति(अधिवक्ता), मनोज वर्मा ,बिनय वर्मा सदस्य चुनाव समिति , बसन्त वर्मा सदस्य चुनाव समिति(अधिवक्ता) ,जितेन्द्र वर्मा सदस्य चुनाव समिति ।
चुनाव पुरे झारखंड प्रदेश मे कराया जा रहा है परंतु चुनाव नतिजे की घोषणा रांची मुख्यालय से की जायगी । बैठक मे अखिल भारतवर्षीया चन्द्रवंशी क्षत्रीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक आजाद ने घोषणा किये की ट्रस्ट के छत पर स्व: बादशाह प्रसाद आजाद की याद मे एक कमरा लेट्रीन बाथरूम सहित का निर्माण अपने खर्च से करेंगे, जिससे यहां रूकने मे किसी को कोई दिक्कत एवं परेशानी ना उठाना पड़े। इसके साथ ही पहाड़ी मंदिर के प्रवेश द्वार पर स्व: बादशाह प्रसाद आजाद जी के नाम को बड़ा साईज मे किया जायगा।
इस बैठक मे राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक आजाद के साथ साथ मुख्य चुनाव आयुक्त सुरेन्द्र सिंह, प्रदेश चुनाव प्रभारी सुबोध कुमार , पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री अशोक सिंह , पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेम वर्मा, पूर्व कोषाध्यक्ष सुरेश सिंह, राष्ट्रीय महिला महामंत्री रेखा वर्मा , दिलीप वर्मा, दिपक नवीन चन्द्रवंशी, परशुराम प्रशाद, धनंजय कुमार , किशोर वर्मा, जितेन्द्र प्रसाद , निस्चय वर्मा, पूर्णिमा वर्मा , सौरभ वर्मा आदि प्रमुख लोग भाग लिये।




