Ranchi press club
Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड

रांची प्रेस क्लब चुनाव में 56 उम्मीदवारों ने भरे पर्चे : 22 जनवरी को नाम वापसी और नामांकन पत्रों की जांच

56 candidates filed their nominations for the ranchi press club election

रांची, झारखण्ड | जनवरी | 21, 2020 :: रांची प्रेस क्लब के द्विवार्षिक चुनाव में नामांकन भरने की अंतिम तिथि 21 जनवरी तक 15 पदों के लिए कुल 56 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
अध्यक्ष पद के लिए चार लोगों ने पर्चे भरे हैं, जिनमें
भैया उदय कुमार,
संजय मिश्र,
चंदन कुमार मिश्र और
राजेश कुमार सिंह शामिल हैं।

उपाध्यक्ष के लिए जिन पांच उम्मीदवारों ने नामांकन किया है, उनके नाम हैं
मिथिलेश झा,
पिंटू दुबे,
बिपिन उपाध्याय,
दयानंद कुमार राय और
सुरेंद्र लाल सोरेन।

सचिव के लिए कुल छह उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इनमें
संजीव कुमार मिश्रा,
अखिलेश कुमार सिंह,
अशोक कुमार गोप,
पुष्कर महतो,
धर्मवीर सिन्हा और
सत्यप्रकाश पाठक शामिल हैं।

संयुक्त सचिव के लिए कुल चार उम्मीदवारों
सोहन सिंह,
जावेद अख्तर,
योगिता असिजा उर्फ योगिता बीर और
आरती कुमारी ने पर्चा भरा है।

कोषाध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवारों
कुबेर प्रसाद सिंह,
मनोज कुमार पाठक,
सन्नी कुमार,
मनोज कुमार श्रीवास्तव और
जयशंकर कुमार ने नामांकन भरा है।

प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य के दस पदों के लिए कुल 32 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इनमें
बिमल देव,
आकाश कुमार,
मो. परवेज कुरैशी,
सौरभ चौबे,
सुनील कुमार सिंह,
विकास कुमार राजगढ़िया,
मो. आसिफ,
उमेश लाल,
प्रभात कुमार सिंह,
चंद्रशेखर राम उपाध्याय,
राजू प्रसाद,
चंद्रशेखर सिंह,
प्रशांत कुमार,
राज वर्मा,
दीपक जायसवाल,
रंगनाथ चौबे,
सुनील कुमार गुप्ता,
विनय कुमार मुर्मू,
मुजफ्फर हुसैन,
प्रियंका मिश्र,
जितेंद्र राम,
एस.एम. खुर्शिद,
अमित कुमार दास,
कमलेश कुमार,
अरविंद कुमार गुप्ता,
गिरिजा शंकर ओझा,
विशाल कुमार,
बैजनाथ महतो,
अरविंद कुमार केसरी,
किसलय शानू,
संजय कुमार रंजन और
छंदोश्री ठाकुर शामिल हैं।

निर्वाचन पदाधिकारी सेवानिवृत्त प्रधान मुख्य न्यायाधीश अजीत प्रसाद वर्मा ने बताया कि नामांकन पत्र 22 जनवरी को सुबह दस बजे से अपराह्न एक बजे तक वापस लिये जा सकते हैं। इसके बाद नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी प्रेस क्लब के कमरा संख्या 105 में अपराह्न दो से पांच बजे तक होगी।

 

फोटो  : जगदीश सिंह,  रांची

Leave a Reply