राची, झारखण्ड | अप्रैल | 29, 2025 ::
अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) का प्रतिनिधिमंडल कुलाधिपति सह राज्यपाल झारखंड के नाम राज्यपाल सचिवालय में ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में इंटरमीडिएट कर्मचारियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए आजसू आग्रह किया
इस प्रकार है –
1. रांची विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय द्वारा निर्गत पत्रांक ru/L/06/2025
दिनांक 26 /3/2025 लेटर को अविलंब इंटरमीडिएट कर्मचारियों के हित मे रद्द करने हेतु निर्देश दिया जाय । एवं कर्मचारियों को कॉलेजों में पूर्व की तरह कार्य करने की अनुमति दी जाएं।
2. 14 कॉलेजों में इंटरमीडिएट की कक्षाएं संचालित थी उन सभी कॉलेजों की ऑडिट कराई जाए।
3. ऑडिट रिपोर्ट में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों पर कठोर कारवाई की जाए।
4. सभी 14 कॉलेजों में इंटरमीडिएट की जमा प्राप्त राशि की किसी नेशनल बैंक में फिक्स्ड राशि की जाय एवं उस फिक्स्ड राशि से प्राप्त ब्याज राशि से इंटरमीडिएट कर्मचारी का मानदेय का भुगतान का प्रावधान की जाए।
5. इंटरमीडिएट कर्मचारियों का सभी कॉलेजों में समायोजन किया जाय।
6. राजभवन में पिछले 15 दिनों से बैठे कर्मचारियों को अभी तक कोई भी पदाधिकारी सुधि नहीं ली है ।
ज्ञापन सौंपने का अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, ज्योत्सना केरकेट्टा, दीपक कुमार, राजेश सिंह, आशु कुमार इत्यादि लोग उपस्थित थे




