राची, झारखण्ड | जुलाई 23, 2024 ::
सरला बिरला यूनिवर्सिटी में आदित्य बिरला मेमोरियल 23वां झारखंड स्टेट फिडे रेटिंग चेस चैंपियनशिप का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ।
यह प्रतियोगिता झारखंड का अभी तक का सबसे बड़ा प्रतियोगिता रहा जिसमें कुल 18 जिलों से रिकॉर्ड 311 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें 104 अंतरराष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त खिलाड़ी सहित 56 महिला खिलाड़ियों ने शिरकत किया।
पहली बार झारखंड के प्रतियोगिता में शीर्ष दस टेबल पर डिजिटल बोर्ड का प्रयोग किया गया जिससे प्रत्येक राउंड में दस बोर्ड का मैच का सीधा प्रसारण किया गया। इसके कारण जो लोग प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सके वे एवं खिलाड़ियों के परिजन अपने घरों से ही मैच का आनंद उठाते रहे।
इस प्रतियोगिता शीर्ष चार खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रतियोगिता में बोकारो के अंकित कुमार सिंह साढ़े आठ अंकों के साथ चैंपियन बने। पूर्वी सिंहभूम के देवांजन सिन्हा आठ अंकों के साथ दूसरे, पश्चिमी सिंहभूम के कमल किशोर देबनाथ तीसरे और पूर्वी सिंहभूम के भोलानाथ दास चौथे स्थान पर रहे।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि रांची एस एस पी श्री चंदन कुमार सिन्हा, विशिष्ट अतिथि झारखंड ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष शुभेंदु दुबे, झारखंड शतरंज संघ के सचिव मनीष कुमार, संयुक्त सचिव दीपक कुमार, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, रांची जिला शतरंज संघ के सचिव नवजोत रुबल, सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष मनोज कुमार, सचिव अजय कुमार मौजूद थे।
प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक की भूमिका में फिडे आर्बिटर प्रभात रंजन कुमार, सहायक निर्णायक दीपक कुमार, विक्रम कुमार, जया रत्ना श्री एवं लाइव आर्बिटर टी मुरूगन अपनी भूमिका निभाई।




