राची, झारखण्ड | जुलाई 23, 2024 ::
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राँची समर्पण शाखा द्वारा नौ पूर्व प्रांतीय अध्यक्षों के सम्मान में नौ दिवसीय कार्यक्रम 15 जुलाई से 23 जुलाई का आयोजन किया जा रहा था , आज गौ सेवा के साथ संपन्न हुआ ।
आज गौ सेवा के कार्यक्रम शाखा के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष स्वर्गीय विनय जलान के सम्मान में किया गया। गौ सेवा का आयोजन हरमू रोड गौशाला में किया गया। जिसमें गायों को चोकर, गुड एवं हरी सब्जियां खिलाई गई।
शाखा द्वारा नियमित रूप से गौ सेवा के कार्य का आयोजन करते रहते है।
कार्यक्रम में अध्यक्ष विनीत सिंघानिया , संयोजिका कविता सोमानी, सुमिता लाठ मीना टाईवाला, विनीता बिहानी, कोमल पोदार, आशा, कविता जालान, पायल जैन, दीपिका मोतिका, रंजू मालपानी, रितु पोदार, कोमल झुनझुनवाला, चंद्रकला उपस्थित थी ।




