Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा झारखंड प्रदेश के विस्तार को लेकर बैठक

राची, झारखण्ड  | जुलाई  24, 2024 ::

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के झारखंड राज्य संगठन विस्तार एवं मजबूती को लेकर धुर्वा रांची में एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा राकेश महतो, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव प्रवीण सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लोकमान कुशवाहा, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रेम मौर्य, प्रदेश महासचिव ललित महतो , प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार मेहता उपस्थित हुए।

सभा को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव प्रवीण सिंह कुशवाहा ने कहा कि समाज से ही व्यक्ति की पहचान होती है इसीलिए संगठन की मजबूती जरुरी हैं. झारखंड में कुशवाहा समाज आगामी चुनाव में एकजुट होकर सभी राजनितिक पार्टियों से समुचित हिस्सेदारी लेगा. उन्होंने कहा कि आज कि बैठक कुशवाहा, शाक्य, मौर्य, सैनी, कोइरी, काछी, दांगी, मुरई, माली, पटेल, कलिता समाज के लोग शामिल हैं. केंद्र सरकार से आग्रह हैं कि देश में राष्ट्रीय स्तर पर जातीय जनगणना करा कर कुशवाहा समाज को राजनीति में हिस्सेदारी दें.

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार मेहता ने कहा कि समाज एवं संगठन से बढ़कर कुछ नहीं है इसलिए आप सभी लोग समाज एवं संगठन में पूरी निष्ठा के साथ करेंगे. झारखंड में हम सब एकजुट होकर अपनी राजनितिक हिस्सेदारी लेंगे.
अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश महतो ने झारखंड के सभी जिलों से आए पदाधिकारी से संगठन विस्तार का जायजा लेकर दो महीना के अंदर हर जिले में बैठ कर जिला विस्तार करने का निर्देश दिया। साथ ही बैठक में पूरे झारखंड के कुशवाहा समाज के कल्याण एवं उन्नति को लेकर भी चर्चा हुई कि कैसे समाज का समुचित विकास हो सके।

Leave a Reply