Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड-शो में उमड़ेगी राँची की जनता :: सी पी सिंह

रांची, झारखण्ड | अप्रैल | 22, 2019 :: कल दिनांक 23 मार्च को भाजपा राँची महानगर के विभिन्न मंडलों में पदयात्रा कर राँची की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया।
सभी मंडल अध्यक्छों के नेतृत्व में विभिन्न गली-मुहल्लों में जनता आम जनता को प्रधानमंत्री के रोड-शो के लिए आमंत्रित किया गया।
सुखदेवनगर मंडल के विभिन्न मुहल्लों में पदयात्रा करते हुए सी पी सिंह ने आम जनता को निमंत्रित करते हुए सी पी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतवर्ष के गौरव को पूरे विश्व में बढाया है और कल उनके रोड-शो में राँची जनता भारी संख्या में उमड़ने वाली है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड-शो को लेकर जनता में जनता में उत्साह का माहौल है जो पदयात्रा के दौरान लोगों में देखने को मिल रहा है।
महानगर अध्यक्छ मनोज मिश्रा ने कहा कि महानगर भाजपा के सभी मंडलों से हजारों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं।उन्होने कहा कि कल राँची की सड़कों पर कार्यकर्ताओं के साथ-साथ लाखों लोग प्रधानमंत्री के रोड-शो में भाग लेंगे।
विभिन्न मंडलों के पदयात्रा कार्यक्रम में प्रमुख रुप से संजय जयसवाल, सुनीता देवी, के के गुप्ता, राजू सिंह, रमेश सिंह, मुकेश सिंह, देवेंद्र शर्मा, अनिता वर्मा, अरविंद सिंह पिंटू, सुबेश पांडेय, अजय गिरी, ओमप्रकाश पांडेय, ललन सिंह, भीम प्रभाकर, मुकेश मुक्ता, संजीव चौधरी, राजेश प्रजापति, राजेश प्रसाद, हरेंद्र सिंह, वार्ड पार्षद अशोक यादव, राकेश शर्मा, मंजू चौरसिया, आशा शर्मा, गीता गुप्ता, रीता राय, पिंकी सिंह, पुनम देवी, वीणा मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply