
रांची , झारखण्ड | फरवरी | 29, 2020 :: श्री श्याम मण्डल , राँची का 80 सदस्य का दल आज दिनाँक 29 फरवरी 2020 को प्रातः 9:30 बजे हवाई मार्ग से दिल्ली होते हुए खाटू धाम के लिए रवाना हुआ ।
श्री श्याम मण्डल का दल दिनाँक 1 मार्च 2020 को अपराह्न 3 बजे रींगस में पवित्र निशान ( ध्वजा ) का विधिवत पूजा एवं कीर्तन कर निशान पद यात्रा प्रारम्भ किया जायेगा , ये निशान यात्रा रींगस से 17 किलोमीटर की दूरी तय कर रात्रि 9 बजे श्री श्याम प्रभु को पूर्ण श्रद्धा के साथ निशान अर्पित करेंगे ।
दिनाँक 2 मार्च को मण्डल के सदस्यगण सम्पूर्ण दिन खाटू धाम में ही रुक कर मेला का आनन्द लेंगे ।
दिनाँक 3 मार्च 2020 को प्रातः खाटू धाम से रवाना होकर श्री सालासर धाम में सालासर हनुमान जी का दर्शन एवं पूजा कर झुंझुनू धाम के लिए प्रस्थान करेगा तथा 4 मार्च 2020 को दल वापस राँची रात्रि 8 बजे यात्रा सम्पन कर पहुँचेगा ।



