रांची, झारखण्ड | नवम्बर | 08, 2019 :: श्री गुरु नानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व को लेकर गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा तथा गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा,मेन रोड के पदाधिकारियों ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी और ए डी एम लॉ एंड ऑर्डर से मुलाकात कर प्रकाश पर्व के सभी आयोजनों में विधि व्यवस्था एवं ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की.
संबंधित अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को ध्यान से सुना और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया.
प्रतिनिधि मंडल में गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा के हरविंदर सिंह बेदी,रामकृष्ण मिढ़ा,अर्जुन दास मिढ़ा,चरणजीत मुंजाल तथा गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मेन रोड के गगनदीप सिंह सेठी,परमजीत सिंह टिंकू,प्रोफ़ेसर हरमिंदर वीर सिंह,नवजोत सिंह रूबल,परमजीत सिंह भसीन,गुरचरण सिंह एवं पावी सलूजा शामिल थे.



