Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड

पत्रकार सुरक्षा कानून लागु करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिला झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस क़ा प्रतिनिधिमंडल

राची, झारखण्ड | फरवरी | 27, 2024 ::

झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस क़े प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से उनके आवास पर मुलाक़ात कर राज्य मे पत्रकार सुरक्षा कानून लागु करने की मांग की और पत्रकारों की अन्य समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों की समस्याओं क़े समाधान की दिशा मे समुचित पहल करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमण्डल मे यूनियन क़े अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल, महासचिव राजीव नयनम, रांची महानगर अध्यक्ष जावेद, सरायकेला खरसावां क़े अध्यक्ष सुधाकर झा, पश्चिमी सिंहभूम क़े अध्यक्ष गौरीशंकर झा, उदय प्रताप सिंह, जगदीश सिंह, उदय सिंह जोगी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आनंद प्रियदर्शी आदि शामिल थे।

 

Leave a Reply