Breaking News Latest News झारखण्ड बिज़नेस

स्टेकहोल्डर्स की वर्तमान समस्याओं पर मुख्य सचिव को चैंबर प्रतिनिधिमण्डल ने सौंपा ज्ञापन : निदान हेतु समुचित कार्रवाई का मिला आश्वासन

रांची, झारखण्ड  | सितम्बर  | 07, 2021 :: प्रदेश के व्यापार व उद्योग जगत की वर्तमान समस्याओं के समाधान पर चर्चा हेतु आज फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज की बैठक मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह के साथ प्रोजेक्ट भवन कार्यालय में संपन्न हुई। चैंबर अध्यक्ष प्रवीण जैन छाबडा ने स्टेकहोल्डर्स की सभी वर्तमान समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु मुख्य सचिव को एक ज्ञापन भी सौंपा। बैठक में फेडरेशन चैंबर द्वारा दिये गये एक-एक बिंदुओं पर क्रमवार चर्चा हुई। बैठक में मुख्यतः फैक्ट्री लाइसेंस के रिन्यूअल में विलंब, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड से सीटीओ/सीटीई की स्वीकृति में विलंब, जियाडा द्वारा लॉकडाउन अवधि की किश्तों के भुगतान में देरी से उद्यमियों पर लगे रहे विलंब शुल्क से परेशानी, औद्योगिक क्षेत्रों की बुरी हालत, बिजली की पर्याप्त उपलब्धता सहित अन्य समस्याओं पर वृहद् चर्चा हुई। फेडरेशन चैंबर की ओर से सुझाव दिया गया कि स्टेकहोल्डर्स की समस्याओं के निदान हेतु संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया जाय कि वे प्रत्येक माह फेडरेशन चैंबर के साथ मिल-बैठकर समस्याओं के निदान का प्रयास करें।

मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह ने झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा सुझाये गये सभी बातों पर साकारात्मक रूख दिखाते हुए स्टेकहोल्डर्स की सभी वर्तमान समस्याओं के निदान हेतु समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

बैठक में चैंबर अध्यक्ष प्रवीण जैन छाबडा, महासचिव राहुल मारू, पूर्व अध्यक्ष दीपक कुमार मारू एवं उद्यमी अजय भंडारी सम्मिलित थे।

*राहुल मारू*
महासचिव
————————————————————-
सभी प्रेस को प्रकाशनार्थ प्रेषित।

Leave a Reply