जमशेदपुर, झारखण्ड | नवम्बर | 22, 2020 :: अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ झारखंड के तत्वधान में झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री सह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रघुवर दास जी को योग को नई शिक्षा नीति में जोड़ने के लिए अपने संगठन का मांग पत्र सौंपा गया l राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महोदय द्वारा इस कार्य की सराहना की गई और योग शिक्षा को नई शिक्षा नीति में जोड़ने के लिए केंद्र सरकार तक हमारी मांग पहुंचाने की बात कही l पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा झारखंड सरकार तक भी हमारी बात को रखने का आश्वासन प्राप्त हुआ l इस कार्य में मुख्य रूप से अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के झारखंड प्रदेश प्रभारी श्री रवि शंकर नेवार जी, राज्य सह प्रभारी महिला प्रकोष्ठ श्रीमती शर्मिष्ठा रॉय जी, पूर्वी सिंहभूम प्रभारी श्री सपन कुमार साव जी, पूर्वी सिंहभूम मीडिया प्रकोष्ठ प्रभारी सुश्री पूजा कुमारी जी, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमती रानी सिंह जी एवं श्रीमती शेफाली गोराई जी उपस्थित रहे l




