इलाहाबाद | अक्टूबर | 27, 2018 :: पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय राजनीति के वो सितारे थे जो अपनी चमक बिखेरने से ठीक पहले इस दुनिया से कूच कर गए. उनकी मौत आज भी एक रहस्य है. उनकी लाश मुग़ल सराय स्टेशन के नजदीक पटरियों पर पायी गयी थी. अभी हाल ही में मुग़ल सराय स्टेशन का नाम बदल कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय कर दिया गया जो खूब चर्चा में रहा. अब दीनदयाल की मौत से पर्दा उठाने के लिए बॉलीवुड फिल्म “दीनदयाल एक युगपुरुष” बन रही है. यह फिल्म आधी उनके जीवन पे आधारित होगी और आधी उनके मौत के रहस्य को उजागर करेगी. फिल्म के लेखक धीरज मिश्र है, जो की इससे पहले कई बाओपिक बना चुके है जिनमें से जय जवान जय किसान और चापेकर ब्रदर प्रमुख है. बतौर धीरज इस फिल्म की पटकथा गहन अध्यन के बाद तैयार की गयी है जिसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवन से जुडी ख़ास घटनाओ के अलावां उनके मौत के भी रहस्य को दिखाया जायेगा. प्रसिद्ध कलाकार इमरान हसनी सिनियर दीनदयाल की भूमिका में है जबकि निखिल पितले युवा दीनदयाल की भूमिका निभा रहे है. दीनदयाल जी आखिरी बार अपनी मुहबोली बहन लता खन्ना के यहाँ रुके थे. लता खन्ना की भूमिका वेटरन एक्ट्रेस अनीता राज कर रही है, जो की लम्बे समय बाद रुपहले परदे पे दिखाई देंगी. रामायण में सीता की भूमिका निभा चुकी दीपिका चिखालिया पहली बार नकारात्मक किरदार निभा रही हैं. फिल्म की शूटिंग इलाहाबाद और उसके आस पास शुरू हो चुकी है. फिल्म को अगले वर्ष रिलीज करने की योजना है. फिल्म के निर्देशक मनोज गिरी हैं. निर्माता मणिकांत झा और रेशम साहू हैं. फिल्म में अनिल रस्तोगी दीनदयाल के मामा के भूमिका में है. फिल्म के बाकी कलाकार इस प्रकार है, अभय शुक्ला, शिप्रा रस्तोगी, अखिलेश जैन और बालेन्द्र सिंह. इस फिल्म के इकजिक्युटिव प्रोडूसर अविनाश कुमार हैं और फिल्म का निर्माण एरियस क्रिएटिव के बैनर तले हो रहा है.
Related Articles
कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स में मदर्स डे कार्यक्रम 12 मई 2019 को
रांची, झारखण्ड | मई | 11, 2019 :: कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स एवं कलाकृति आर्ट फाउंडेशन डोरंडा के तत्वाधान में दिनांक 12 मई 2019 रविवार को मदर्स डे कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है | इस अवसर पर डोरंडा काली मंदिर रोड स्थित डोरंडा कन्या पाठशाला प्रांगन में माताओं के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं […]
नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम
राची, झारखण्ड | मई | 29, 2025 :: 1/3 कंपनी एनसीसी, सेंट ज़ेवियर्स कॉलेज, रांची द्वारा आईक्यूएसी (IQAC) के सहयोग से कॉलेज परिसर स्थित फादर प्रूस्ट हॉल में एक गंभीर और प्रभावशाली “नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, विशेषकर एनसीसी कैडेट्स को नशीली दवाओं की […]
श्री डोरंडा बालिका उच्य विद्यालय एवं श्री डोरंडा कन्या पाठशाला का 69वाँ वार्षिकोत्सव संपन्न
रांची, झारखण्ड । जनवरी | 14, 2018 :: श्री डोरंडा बालिका उच्य विद्यालय एवं श्री डोरंडा कन्या पाठशाला का 69वाँ वार्षिकोत्सव समारोह आज दिनांक 14 जनवरी 2018 को विद्यालय प्रांगन में संपन्न हुवा | इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था | कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री सिद्धराज सिन्धी के कर करमलों […]



