इलाहाबाद | अक्टूबर | 27, 2018 :: पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय राजनीति के वो सितारे थे जो अपनी चमक बिखेरने से ठीक पहले इस दुनिया से कूच कर गए. उनकी मौत आज भी एक रहस्य है. उनकी लाश मुग़ल सराय स्टेशन के नजदीक पटरियों पर पायी गयी थी. अभी हाल ही में मुग़ल सराय स्टेशन का नाम बदल कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय कर दिया गया जो खूब चर्चा में रहा. अब दीनदयाल की मौत से पर्दा उठाने के लिए बॉलीवुड फिल्म “दीनदयाल एक युगपुरुष” बन रही है. यह फिल्म आधी उनके जीवन पे आधारित होगी और आधी उनके मौत के रहस्य को उजागर करेगी. फिल्म के लेखक धीरज मिश्र है, जो की इससे पहले कई बाओपिक बना चुके है जिनमें से जय जवान जय किसान और चापेकर ब्रदर प्रमुख है. बतौर धीरज इस फिल्म की पटकथा गहन अध्यन के बाद तैयार की गयी है जिसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवन से जुडी ख़ास घटनाओ के अलावां उनके मौत के भी रहस्य को दिखाया जायेगा. प्रसिद्ध कलाकार इमरान हसनी सिनियर दीनदयाल की भूमिका में है जबकि निखिल पितले युवा दीनदयाल की भूमिका निभा रहे है. दीनदयाल जी आखिरी बार अपनी मुहबोली बहन लता खन्ना के यहाँ रुके थे. लता खन्ना की भूमिका वेटरन एक्ट्रेस अनीता राज कर रही है, जो की लम्बे समय बाद रुपहले परदे पे दिखाई देंगी. रामायण में सीता की भूमिका निभा चुकी दीपिका चिखालिया पहली बार नकारात्मक किरदार निभा रही हैं. फिल्म की शूटिंग इलाहाबाद और उसके आस पास शुरू हो चुकी है. फिल्म को अगले वर्ष रिलीज करने की योजना है. फिल्म के निर्देशक मनोज गिरी हैं. निर्माता मणिकांत झा और रेशम साहू हैं. फिल्म में अनिल रस्तोगी दीनदयाल के मामा के भूमिका में है. फिल्म के बाकी कलाकार इस प्रकार है, अभय शुक्ला, शिप्रा रस्तोगी, अखिलेश जैन और बालेन्द्र सिंह. इस फिल्म के इकजिक्युटिव प्रोडूसर अविनाश कुमार हैं और फिल्म का निर्माण एरियस क्रिएटिव के बैनर तले हो रहा है.
Related Articles
शोध क्रियाविधि पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ
राची, झारखण्ड | अप्रैल | 05, 2024 :: संत जेवियर्स कॉलेज रांची के फादर प्रूस्ट हॉल में इंटरनेशनल बेनेवोलेंट रिसर्च फाउंडेशन(आईबीआरएफ) व आईक्यूएसी संत जेवियर्स कॉलेज रांची के संयुक्त तत्वधान में शोध क्रियाविधि पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ किया गया| इस शोध कार्यशाला का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. फादर नाबोर लकड़ा ने अपने स्वागत भाषण […]
चैंबर चुनाव :: पिछले अध्यक्ष दीपक मारू के टीम में कई योग्य व्यक्तित्व टीम कुणाल में है उम्मीदवार
रांची , झारखण्ड | सितम्बर | 03, 2019 :: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स की पिछली टीम की गतिविधियों काफी मजबूत रही है। हर मोड़ पे टीम के सदस्यों ने व्यापारियों के बीच सराहनीय कार्य किया है। पिछले अध्यक्ष दीपक मारू के टीम में कई योग्य व्यक्तित्व टीम कुणाल में उम्मीदवार है। इसमें से […]
झारखंड वुशु एसोसिएशन के पदाधिकारी जाएंगे रशिया
रांची, झारखण्ड । सितम्बर | 25, 2017 :: झारखंड वुशु एसोसिएशन के पदाधिकारी शिवेंद्र दुबे एवम राजकुमार जैन भारतीय वुशु दल के ऑब्ज़र्वर के रूप में रूस के कजान में होने वाले 13 वे वर्ल्ड वुशु चैंपियनशिप में भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता दिनाँक 26 सितम्बर से 3 ओकटुबर तक कजान स्थित उनिवेर्सिएड विलेज में आयोजित […]



