बामंडीहा, पश्चिम बंगाल | अक्टूबर | 07, 2018 :: सरसगुण फ़िल्म मीडिया एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बन रही संताली फ़िल्म जियोन डोंगा की शूटिंग पूरी की जा चुकी हैं।फ़िल्म का शुभ मुहूर्त चितरंजन रोड स्तिथ मातृ भवन में किया गया था। मुहूर्त के बाद से ही फ़िल्म की शूटिंग 9 सितम्बर को शुरू की गयी थी। जो 1 अक्टूबर तक चलती रही।फ़िल्म की पूरी शूटिंग बंगाल में ही की गयी हैं। शूटिंग के बाद एडिटिंग का काम जोर शौर के साथ लगातार जारी हैं। फ़िल्म को अगले साल रिलीज की जायेगी। जैसा कि फ़िल्म के नाम जियोन डोंगा मतलब जीवन नैय्या से मालूम चलता हैं कि यह एक सामाजिक फ़िल्म होगी। जो आदिवासी समाज को संदेश देने का काम करेगी। इस फ़िल्म से नवोदित अभिनेता अभिक हेंब्रम और नवोदित अभिनेत्री पूनम हांसदा संताली फ़िल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहें हैं। जिनका चयन ऑडिशन के माध्यम से किया गया।फ़िल्म के निर्माता सरसगुण किस्कु ने फ़िल्म से सम्बंधित कई जानकारियां दी। उन्होंने बताया कि फ़िल्म में कुछ नवोदित व् कुछ अनुभवी कलाकारों को लिया गया हैं। ताकि,नवोदित के साथ अनुभवी कलाकारों का मिश्रण सुपरहिट देने में कामयाब साबित हों।उन्होंने बताया कि फ़िल्म कि कहानी आदिवासी समाज में राजनीती पर आधारित हैं। जो समाज को एक सन्देश देने का काम करेगी। फ़िल्म के निर्देशक व् संवाद लेखक मसांग मुर्मू हैं। जबकि,स्टोरी आनंदा हांसदा का हैं। फ़िल्म में नवोदित कलाकार अभिक हेंब्रम और पूनम हांसदा के अलावे कालीचरण हेंब्रम, प्रेम मरांडी, मार्शल मंडी, सुबर्ना टुडु व् अन्य का अभिनय देखने को मिलेगा।
Related Articles
पश्चिमी सिंहभूम जिला के पत्रकारों द्वारा चक्रधरपुर में शहीद पत्रकार पवन शर्मा का शहादत दिवस मनाया गया
चक्रधरपुर, झारखण्ड | दिसम्बर | 20, 2020 :: पश्चिमी सिंहभूम जिला के पत्रकारों द्वारा रविवार को चक्रधरपुर में शहीद पत्रकार पवन शर्मा का शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पवन चौक शहीद पत्रकार पवन शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद पत्रकार के पिता तनसुख लाल शर्मा को शॉल ओढा कर सम्मानित किया गया। […]
23वी झारखंड मास्टर एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता 3 दिसंबर 2023 को होटवार में
राची, झारखण्ड | अक्टूबर | 31, 2023 :: झारखंड मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन के द्वारा 23वी झारखंड मास्टर एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बिरसा स्टेडियम होटवार रांची में 3 दिसंबर 2023 को करने का निर्णय लिया गया है आज की बैठक में निम्नलिखित पदाधिकारी शामिल हुए पीसी देवगन, विपिन सिंह,वीरेंद्र साहू, जी बाबू देव संजय राय, […]
रांची विवि इंटर कॉलेज युवा महोत्सव ‘झूमर‘ का दूसरा दिन :: युवा छात्र छात्राओं का उत्साह देखने लायक
रांची, झारखण्ड | दिसंबर | 20, 2018 :: रांची विवि इंटर कॉलेज युवा महोत्सव ‘झूमर‘ का आज दूसरा दिन है। आज रांची विमेंस कॉलेज के आर्टस और साइंस ब्लॉक में कुल 17 प्रतियोगिताएं हुई। मौसम के खुशनुमा होने के साथ युवा छात्र छात्राओं के उत्साह भी देखने लायक था। सभी महाविद्यालय से आये विद्यार्थियों, टीम […]