राँची, झारखण्ड । जून | 25, 2018 :: झारखण्ड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्यों का एक शिष्टमंडल इन दिनों अध्ययन यात्रा के सिलसिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्मस्थली गुजरात राज्य के प्रवास पर है. भ्रमण प्रवास में सर्वश्री अमरनाथ चौधरी, श्रीमती रत्ना सिन्हा और भीष्म चौरसिया शामिल हैं. अध्ययन यात्रा के प्रभारी झारखण्ड खादी बोर्ड के कंवलजीत सिंह संटी हैं.सर्वप्रथम शिष्टमंडल ने साबरमती आश्रम,गांधीनगर का परिभ्रमण किया,वहां उन्हें बापू के जीवन गाथा और उनके राष्ट्र के प्रति नि:स्वार्थ, सत्यनिष्ठ पहलुओं के बारे जानकारी मिली। इसके पश्चात झारखण्ड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्यों का शिष्टमंडल गुजरात राज्य खादी बोर्ड के अध्यक्ष कुशलसिह पढेरिया से मिला।शिष्टमंडल ने राज्य खादी के कार्यकलापों के बारे में उन्हें जानकारी दी. गुजरात राज्य खादी बोर्ड को अध्यक्ष को झारखण्ड खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा लाह, तसर, टेराकोटा, मधुमक्खी पालन आदि के संबंध में समग्र और विस्तार से बताया गया ।इस दौरान गुजरात खादी बोर्ड के अध्यक्ष कुशलसिह पढेरिया ने झारखण्ड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ से दूरभाष पर बातचीत की. श्री सेठ ने गुजरात खादी बोर्ड के अध्यक्ष कुशलसिह पढेरिया को झारखण्ड खेल गांव में 1 जुलाई 18 को प्रस्तावित वृहत कारीगर पंचायत कार्यक्रम में भाग लेने का आमंत्रण दिया। बोर्ड के सदस्यों की यह यात्रा 23 -27 जून के लिए है.
Related Articles
विप्र फाउडेशन झारखंड जोन- 6 ने राजस्थान के मुख्यमंत्री को किया सम्मानित
राची, झारखण्ड | मई | 01, 2024 :: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रांची आगमन पर संपूर्ण मारवाड़ी समाज के द्वारा हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन के प्रांगण में स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन झारखंड जोन 6 द्वारा मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र व उनके सम्मान में विप्र […]
फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज :: सत्र 2021-22 का चुनाव 26 सितम्बर 2021 को
रांची, झारखण्ड | अगस्त | 30, 2021 :: फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज की 57वीं वार्षिक आमसभा 25 सितम्बर को चैंबर भवन में और सत्र 2021-22 का चुनाव 26 सितम्बर 2021 को आयोजित होगा। कोविड की स्थितियों की समीक्षा के उपरांत मतदान की प्रक्रिया एवं चुनाव स्थल का चयन किया जायेगा। कोविड […]
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रव्यापी रथ यात्रा का गुमला में स्वागत
राची, झारखण्ड | सितंबर | 13, 2022 :: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री विनू सिंह जी के नेतृत्व में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रव्यापी रथ यात्रा का झारखंड की धरती पर गुमला में स्वागत करने एवं प्रदेश के विभिन्न जिलों की यात्रा पर प्रदेश कमेटी का दल रांची से प्रस्थान […]