रांची, झारखण्ड । मार्च | 29, 2018 :: जैन धर्मावलम्बियों के 24 वे तीर्थकर भगवान महावीर के 2617 वे जन्म महोत्सव के उपलक्ष्य पर जे सी आई रांची के सदस्यों ने जैनियों के जुलुस का जोरदार स्वागत किया। संस्था ने जुलुस का स्वागत रतन लाल काम्प्लेक्स में शिविर लगा कर किया। जुलुस का स्वागत ठंडी – ठंडी कुल्फी और जल से किया। जुलुस के पहुंचते ही सदस्यों ने भगवान महावीर के जयकारे लगाने शुरू कर दिए। जैन समाज के पदाधिकारियों ने संस्था द्वारा लगायी गयी शिविर को सराहा साथ ही अध्यक्ष दीपक अग्रवाल को धन्यवाद् कहा। कार्यक्रम का संचालन प्रतीक जैन ,चेतन जैन एवं नम्रता जैन ने किया। मौके पर अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ,सिद्धार्थ जायसवाल ,अनंत जैन ,अभिनव मंत्री ,राकेश जैन ,पंकज साबू,प्रभाष जैन ,विनय मंत्री,निखिल मोदी , नीरज पोद्दार ,अलोक गोयल ,राजेश पंड्या,अभषेक जैन ,दिवेश जैन ,दीपा बांका,आशा पोद्दार, नीलम जैन ,शिखा शर्मा ,स्वाति जैन ,मधु मोदी कार्यक्रम में मौजूद थी।
Related Articles
एकल श्रीहरि द्वारा 27 वनवासी जोड़ों का विवाह उत्सव 17 मार्च 2023 को आरोग्य भवन परिसर में : बारात दिन के 11ः30 बजे
राची, झारखण्ड | मार्च | 16, 2023 :: एकल श्रीहरि सत्संग समिति, राँची द्वारा आयोजित तृतीय वनवसी विवाह उत्सव की सारी तैयारियाँ पूरी कर ली गई। मारवाड़ी आरोग्य भवन-1 में आयोजित इस समारोह में झारखंड प्रांत के दस जिलो से रांची, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, पलामू, लोतेहार, सरायकेला, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा जिला के 27 जोड़ों का 54 […]
श्री गुरू नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के मौके पर विभिन्न गुरुद्वारो से निकली प्रभात फेरिया
रांची,झारखण्ड | अक्टूबर | 30, 2022 :: गुरू नानक देव के जन्मोत्सव के मौके पर निकाली जा रही प्रभात फेरियों मे रविवार को निकाली गई प्रभात फेरी का सिख संगत द्वारा कीर्तन किया गया। इस मौके पर प्रातः 4:30 गुरुद्वारा से प्रभात फेरी निकाली गई 5:15 स्टेशन रोड गुरुद्वारा,कडरू गुरुद्वारा और गुरू नानक स्कूल […]
होल्डिंग टैक्स की तरह भवनों का नक्शा भी सेल्फ डिक्लेरेशन के साथ पास किया जाए :: झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स
राची, झारखण्ड | दिसम्बर | 07, 2022 :: अनाधिकृत निर्माण को नियमितीकरण करने के लिए योजना 2022 के प्रारूप पर चर्चा हेतु आज झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स के नेतृत्व में क्रेडाई, बिल्डर एसोसियेशन, आर्किटेक्ट एसोसियेशन के साथ ही विभिन्न व्यापारिक संगठनों की एक संयुक्त बैठक संपन्न हुई। सदस्यों ने राज्यवासियों की वर्षों से बनी हुई […]



