Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

खेलगांव में विशेष टीबी स्क्रीनिंग अभियान, 55 लोगों की हुई जांच

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत खेलगांव में विशेष टीबी स्क्रीनिंग अभियान आयोजित किया गया। जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, रांची डॉ. सिद्धेश्वर बास्की के नेतृत्व में एनसीसी के सहयोग से कुल 55 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग एवं डिजिटल एक्स-रे जांच की गई। जांच के दौरान दो टीबी संदिग्ध व्यक्तियों का एक्स-रे पॉजिटिव पाया गया। उन्हें आगे की पुष्टि के लिए रिम्स टीबी लैब में स्पुटम जांच हेतु भेजा गया। सभी लाभार्थियों की निक्षय पोर्टल पर ऑनलाइन प्रविष्टि की गई तथा सामान्य एक्स-रे रिपोर्ट वाले मामलों को क्लोज किया गया। अभियान में कमांडर आनंद महतो, डीपीसी राकेश कुमार राय, स्वास्थ्यकर्मी एवं एनसीसी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply