रांची। “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत” और “एक घंटा खेल के मैदान में” थीम के साथ राष्ट्रीय खेल दिवस का तीन दिवसीय आयोजन झारखंड के विद्यालयों में संपन्न हुआ। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर आयोजित अभियान में लाखों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि, खेल शपथ, मार्च पास्ट, फिटनेस गतिविधियां और विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। अंतिम दिन साइकिल रैली एवं दौड़ का आयोजन किया गया। शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता ने खेल संस्कृति को नई ऊर्जा दी और बच्चों को डिजिटल माध्यमों से निकलकर खेल मैदानों से जुड़ने की प्रेरणा मिली।




