रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री चुनाव के लिए टीम तुलसी पटेल ने अपने 32 प्रत्याशियों की घोषणा की। होटल बीएनआर चाणक्य में आयोजित प्रेस वार्ता में तुलसी पटेल ने व्यापारिक एवं औद्योगिक समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता बताया। उन्होंने निवेश बढ़ाने, सिंगल विंडो सिस्टम को प्रभावी बनाने, उद्योग नीति को सरल करने तथा औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं पर काम करने की बात कही। पूर्व अध्यक्ष मनोज नरेडी, रंजीत गाड़ोदिया और परेश गट्टानी ने टीम का समर्थन करते हुए इसे अनुभवी और सक्षम बताया। टीम ने चैंबर सदस्यों से समर्थन की अपील की।




