Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

शिक्षक शिक्षा में अकादमिक सहयोग की अनूठी पहल

गवर्नमेंट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, कांके एवं शहीद शेख भिखारी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रांची के संयुक्त तत्वावधान में प्रशिक्षु शिक्षकों के शैक्षणिक विकास और फैकल्टी डेवलपमेंट के लिए महत्वपूर्ण पहल की गई। कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. रमण कुमार झा के निर्देश पर शिक्षक श्री भागीरथ आर्य एवं डॉ. ओम प्रकाश ने प्राचार्या डॉ. सपना त्रिपाठी से कार्यक्रम की रूपरेखा और अकादमिक सहयोग पर चर्चा की।

प्रस्तावित कार्यक्रम में गुरु-शिष्य परंपरा, आचार्य तत्व, भारतीय ज्ञान परंपरा, मूल्यपरक शिक्षा, नवाचार एवं आधुनिक शिक्षण पद्धतियों पर विशेष बल दिया जाएगा। प्रशिक्षु शिक्षकों की प्रतिभा, रचनात्मकता, नेतृत्व एवं शिक्षण-कौशल विकसित करने के साथ फैकल्टी को शोध और तकनीकी नवाचार के अवसर मिलेंगे। यह पहल भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक शिक्षक शिक्षा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

 

Leave a Reply