Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

मारवाड़ी कॉलेज एमबीए की छात्रा श्रुति सिन्हा का टीसीएस में 5.88 लाख सालाना पैकेज में हुआ चयन

राची, झारखण्ड  | जून |  03, 2025 ::

मारवाड़ी कॉलेज प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में एमबीए की छात्रा श्रुति सिन्हा का टीसीएस में चयन हुआ। जिनका वार्षिक पैकेज 5.88 लाख है। जिसमे टीसीएस का प्री-प्लेसमेंट टॉक 11 फरवरी को मारवाड़ी कॉलेज में ही हुआ था, ऑनलाइन टेस्ट 5 अप्रैल को एवम इंटरव्यू 5 मई को हुआ था।

 

प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने श्रुति को शुभकामनाएं देते हुए कहा की मारवाड़ी कॉलेज से ही बीकॉम के बाद इनका महिंद्रा फाइनेंस में चयन हुआ था। इसके बाद मारवाड़ी कॉलेज से एमबीए करने के बाद टीसीएस मैनेजमेंट ट्रेनी के पद पर चयन हुआ।

 

इस असवर पर एमबीए कोऑर्डिनेटर डॉ आरआर शर्मा, डीएसडब्ल्यू तरुण चक्रवर्ती, परीक्षा नियंत्रक डॉ उमेश कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर संतोष रजवार, एमबीए के शिक्षक तौशीफ अली, डॉ प्राची प्रसाद, संतोष यादव, एमडी अबुदला, कृष्ण कांत और प्लेसमेंट सेल से अनुभव चक्रवर्ती उपस्थित रखकर अपनी शुभकामनाएं दी और कहा कि विद्यार्थी आगे आने वाले दिनों में HDFC, बजाब आलियांज, इंटेलिपथ आदि कंपनियों में शामिल होकर सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

 

 

 

 

 

Leave a Reply