राची, झारखण्ड | जून | 02, 2025 ::
रांची विश्वविद्यालय के मास कम्युनिकेशन विभाग (UG सत्र 2022-25) के विद्यार्थियों ने आज अपनी परीक्षा तिथि को लेकर चिंता जताते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत सिन्हा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व छात्र नेता आनंद कुमार, ऋतुराज सहदेव, तथा सौरभ कुमार ने किया।
विद्यार्थियों ने बताया कि सत्र 2022-25 की सभी परीक्षा अब तक खत्म हो जानी चाहिए थी लेकिन अभी तक सिर्फ सेमेस्टर 4 तक का ही परीक्षा हुआ है जो सत्र के निर्धारित समय से काफी पीछे है। जिससे न केवल छात्रों की आगे की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, बल्कि उनकी करियर योजनाएं भी बाधित हो रही हैं। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि परीक्षा से संबंधित सभी औपचारिकताएं जल्द से जल्द पूरी की जाएं, ताकि परीक्षा का आयोजन समयबद्ध ढंग से हो सके।
कुलपति प्रो. अजीत सिन्हा ने ज्ञापन प्राप्त करते हुए छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि परीक्षा आयोजन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने संबंधित परीक्षा प्राधिकरण को निर्देशित किया कि आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी कर परीक्षा तिथि की घोषणा की जाए।
मौके पर उपस्थित *छात्र नेता आनंद कुमार* ने कहा कि
परीक्षा समय पर आयोजित हो ताकि विद्यार्थियों आगे की शिक्षा या करियर की दिशा में कदम बढ़ा सकें। आज हमने कुलपति महोदय को ज्ञापन सौंपा है और हमें उम्मीद है कि जल्द सकारात्मक कदम उठाया जाएगा।
छात्र नेता ऋतुराज शहदेव ने कहा कि सत्र में हो रही देरी छात्रों के भविष्य के लिए नुकसानदायक है। हमने मिलकर आवाज उठाई है, ताकि रांची विश्वविद्यालय प्रशासन इस दिशा में तत्परता से कार्य करे।”
उपस्थित सौरभ कुमार ने कहा की छात्रों की मानसिक स्थिति और करियर की योजना दोनों ही परीक्षा तिथि पर निर्भर हैं। हमने ज्ञापन के माध्यम से विश्वविद्यालय को यह संदेश दिया है कि छात्र अपने अधिकारों को लेकर सजग हैं और समयबद्ध परीक्षा चाहते हैं।
मौके पर मास कॉम के विद्यार्थी जगजीत प्रसाद,शुभम सिंह, सूरज कुमार यादव ,प्रखर नारायण ,अंशु मौर्य ,काजल कुमारी ,स्तुति आकांक्षा ,विनिता बैक ,सुहाना कुमारी उपस्थित थे।




