राची, झारखण्ड | जून | 02, 2025 ::
रांची. रांची के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन राजीव मोदी ने कहा कि विश्व का सबसे पुराना एनजीओ रोटरी क्लब कभी पांच लोगों द्वारा समाज सेवा और आपसी सहयोग के लिए शुरू हुआ था जो आज लगभग 15 लाख सदस्यों की उदारता और सहयोग से पोलियो उन्मूलन से लेकर कोविड और जीवन रक्षक टीकाकरण तक के लिए काम कर रहा है और यह पब्लिक से कुछ लेता नहीं बल्कि देता है . श्री मोदी राजधानी रांची के पंडरा स्थित अशोक वाटिका में 23 सदस्यीय रोटरी क्लब के रांची वेस्ट शाखा के गठन के अवसर पर बोल रहे थे . व्यवसाय जगत से जुड़े विभूति शरण को अध्यक्ष,पंकज कुमार को सचिव और प्रणय कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया . रोटेरियन सुनील बादल ने पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया . स्पांसर रोटरी क्लब गुमला के पीपी रोटेरियन अशोक कुमार साह सहित क्लब के सभी 23 सदस्यों ने समाज के लिए हर संभव योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया . श्री साह जो प्रतिवर्ष हजार डॉलर का योगदान देते रहे हैं ने कहा कि वे 50 बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर का निशुल्क टीका दिलवाएंगे . मौके पर अभिषेक कुमार, सौरभ, चन्दन कुमार, अजय कुमार, तारकेश्वर, शैलेश, सुनील कुमार, संतोष जायसवाल, नारायण अग्रवाल, रामचंद्र, जीवंत कुमार,ओम प्रकाश गुप्ता और यश शरण रोटरी क्लब के सभी सदस्य उपस्थित थे .




