राची, झारखण्ड | जुलाई 19, 2024 ::
राजद की ओर से प्रधान महासचिव सह पूर्व विधायक संजय प्र यादव, महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने नेतृत्व करते हुए एचईसी बचाओ मजदूर जनसंघर्ष समिति व यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ झारखंड सरकार के श्रम एवं उद्योग मंत्री सत्यानंद भोक्ता से नेपाल हाउस स्थित कार्यालय में 8′ सूत्री मांगों पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई !
बैठक में वार्ता के दौरान मंत्री भोक्ता ने सभी बिंदुओं को ध्यान पूर्वक सुना उसके बाद मंत्री ने कहा कि ईएसआई में कर्मचारियों का चिकित्सा सुविधा बहाल रहेगी, इस पर रोक नही लगेगी इस संबंध में उन्होंने ईएसआई अस्पताल नामकोम (भारत सरकार) के डॉ. राजीव कुमार को निर्देश दे दिया गया है एवं वेतन भुगतान,कर्मचारियों को काम पर रखने, बैंक गारंटी सहित सभी 8′ सूत्री मांग पत्र पर दिनांक 23/7/24 को त्रिपक्षीय वार्ता बुलाई गई है !
वार्ता में विशेष रूप से राजद के प्रधान महासचिव सह पूर्व विधायक संजय प्र यादव, महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव, मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार, महासचिव आबिद अली, वरिष्ठ नेता राजेश यादव, महासचिव सुनीता चौधरी, महासचिव डॉ. अरुण यादव, शब्बर फातमी,प्रणय कु बबलू एवं
एचईसी बचाओ मजदूर जनसंघर्ष समिति से सीटू नेता भवन सिंह, प्रमोद कुमार, मनोज पाठक, राजेश शर्मा, महेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार,संतोष राय,रंथु लोहरा, राजकुमार रजक, सजाद अंसारी, प्रेमप्रकाश नाथ शाहदेव सहित अन्य लोग मौजूद थे !
,




